मुख्‍य बाजार से अंदर की ओर जाने वाली गलियों में भी अतिक्रमण होने के कारण यातायात अवरूद्ध होता है

मुख्‍य बाजार से अंदर की ओर जाने वाली गलियों में भी अतिक्रमण होने के कारण यातायात अवरूद्ध होता है, इनका अतिक्रमण हटाया जाना भी उचित होगा:विधायक अग्रवाल। 

Saturday, February 24, 2024 - 20:56
Updated: 3 years ago
0
मुख्‍य बाजार से अंदर की ओर जाने वाली गलियों में भी अतिक्रमण होने के कारण यातायात अवरूद्ध होता है

गुना (आरएनआई)  सांसद डॉ०के०पी० सिंह यादव की अध्‍यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में,सड़क, अतिक्रमण,बस फिटनेस चेकिंग, मल्टी लेवल पार्किंग सुगन चौराहे से निचले बाजार मार्ग अतिक्रमण का उठा मुद्दा

स्‍कूल बस, टैक्‍सी एवं अन्‍य बसों की फिटनेस की चैकिंग की कार्यवाही एआरटीओ निरंतर जारी रखें – सांसद डॉ. यादव

मण्‍डी के स्‍वागत गेट के हटाने की प्रक्रिया शीघ्र हो,

शहर में मल्‍टी लेवल पार्किंग निर्माण के लिए जगह चिन्हित की जाए,

व्‍यावसायिक एवं कोचिंग संस्‍थान द्वारा पार्किंग के लिए अपने बेसमेट का उपयोग सिर्फ पार्किंग के लिए हो,

स्‍कूल बस, टैक्‍सी एवं अन्‍य बसों की फिटनेस की चैकिंग की कार्यवाही,

बजरंगगढ़ ओव्‍हरब्रिज एवं भुल्‍लनपुरा चौराहे पर खराब सड़क की मरम्‍मत,

कोई भी बस बिना लायसेंस के न चले और नियमों का पालन कराया जाए,

क्षेत्रीय सांसद डॉ०के०पी० सिंह यादव की अध्‍यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन कलेक्‍ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में किया गया। 

बैठक में विधायक पन्‍नालाल शाक्‍य,  बमोरी विधायक  ऋषि अग्रवाल  सहित कलेक्‍टर अमनबीर सिंह बैंस, पुलिस अधीक्षक  संजीव कुमार सिन्‍हा, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रथम कौशिक सहित अन्‍य जनप्रतिनिधि एवं जिला अधिकारीगण उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान सर्वप्रथम विगत बैठक के पालन प्रतिवेदन पर बिंदुवार चर्चा की गयी और आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिये गये। 

बैठक में समीक्षा के दौरान सांसद डॉ. यादव द्वारा मुख्‍य नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित किया गया कि शहर में मल्‍टी लेवल पार्किंग निर्माण के लिए जिला प्रशासन से समन्‍वय कर जगह चिन्हित कर प्रस्‍ताव तैयार कराया जावे। 

इसी प्रकार नानाखेड़ी से मण्‍डी गेट के बीच स्थित तौलकांटा को अन्‍यत्र जगह शिफ्ट किया जावे, जिससे यातायात अवरूद्ध न हो। इसी मार्ग पर डिवाईडर निर्माण के लिए कार्य प्रारंभ करने की सहमति दी गयी। 

मण्‍डी रोड पर स्थित मण्‍डी के स्‍वागत गेट के हटाने की प्रक्रिया शीघ्र ही पूरी करने के लिए मण्‍डी सचिव को निर्देशित किया गया। 

ए.बी. रोड पर बैंक, व्‍यावसायिक एवं कोचिंग संस्‍थान द्वारा पार्किंग के लिए अपने बेसमेट का उपयोग नही किया जा रहा है, उन्‍हें चिन्हित कर सख्‍ती से कार्यवाही की जावे और बेसमेट में पार्किंग कराने की व्‍यवस्‍था करायी जावे।

 हाई-वे पर स्थित गादेर गुफा के पास वाटर पार्क के सामने दुर्घटना संभावित स्‍पॉट है, इसके लिए सर्विस रोड बनाने के लिए एनएचआई के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। 

इसी प्रकार बजरंगगढ़ ओव्‍हरब्रिज एवं भुल्‍लनपुरा चौराहे पर खराब सड़क की मरम्‍मत कराने के निर्देश दिये गये। 

स्‍कूल बस, टैक्‍सी एवं अन्‍य बसों की फिटनेस की चैकिंग की कार्यवाही की जावे और कृषि कार्य एवं अन्‍य कार्यो में उपयोग होने वाले ट्रालियों में रेडियम लगाने की कार्यवाही करने के निर्देश एआरटीओ को दिये गये।

 कोई भी बस बिना लायसेंस के न चले और नियमों का पालन कराया जाना सुनिचित करें।

 चिंताहरण स्थित फतेहगढ़ जाने वाले चौराहे पर साईन बोर्ड लगाया जावे और इसका फ्लाईओव्‍हर बनाने के प्रस्‍ताव का परीक्षण कराकर इस पर शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करें। 

बैठक के दौरान सुगन चौराहा से निचले बाजार को वन-वे करने के संबंध में स्‍थानीय व्‍यापारियों से सहमति लेकर इसे लागू करवाया जावे। 

जिला प्रशासन द्वारा शहर में अवैध अतिक्रमण हटाने की मुहिम चलायी जा रही है, उसकी प्रशंसा की गयी और इसे जारी रखने का सुझाव दिया गया।

 बैठक के दौरान गुना विधायक  पन्‍नालाल शाक्‍य द्वारा अवगत कराया गया कि हनुमान चौराहा से कैं‍ट रोड तक काफी अतिक्रमण है, उसे हटवाये जाने की कार्यवाही की जावे। 

इसी प्रकार बमोरी विधायक ऋषि अग्रवाल द्वारा अवगत कराया गया कि मुख्‍य बाजार से अंदर की ओर जाने वाली गलियों में भी अतिक्रमण होने के कारण यातायात अवरूद्ध होता है, इनका अतिक्रमण हटाया जाना भी उचित होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User