मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का पोर्टल अप्रैल माह में 6 दिन रहेगा बंद

 9, 14, 16, 22, 23 एवं 30 अप्रैल को बंद रहेगा पोर्टल

Saturday, April 8, 2023 - 19:45
0
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का पोर्टल अप्रैल माह में 6 दिन रहेगा बंद

गुना। महिला एवं बाल विकास विभाग के आयुक्त डॉ. राम राव भोंसले ने समस्त कलेक्टर को पत्र लिखकर सूचित किया है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के आवेदन प्रविष्टि करने के लिये ऑनलाइन पोर्टल इन दिनांकों में पूर्णतः बंद रहेगा।      
 
बताया गया है कि शासकीय अवकाश एवं पोर्टल संधारण को दृष्टिगत रखते हुये 9 अप्रैल रविवार अवकाश, 14 अप्रैल अम्बेडकर जयंती, वैसाखी, 16 अप्रैल रविवार अवकाश, 22 अप्रैल अक्षय तृतीय, परशुराम जयंती, ईद-उल-फितर, 23 एवं 30 अप्रैल रविवार अवकाश होने के कारण यह पोर्टल पूर्णतः बंद रहेगा।

इसके अलावा प्रदेश के ऐसे कई जिले है, जहां इंटरनेट की कनेक्टविटी नहीं है। ऐसे शेडो एरिया से हितग्राहियों के आवेदन किये जाने के लिये नजदीकी इंटरनेट कनेक्टविटी वाली जगह पर ले जाना आवश्यक होता है, उन हितग्राहियों को कनेक्टविटी क्षेत्र में लाकर आवेदन की प्रविष्टि हेतु अप्रैल के प्रत्येक शनिवार को प्रातः 8 से दोपहर 2 बजे तक पोर्टल चालू रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User