आज मैं जिस मुक़ाम पर पहुँचा हूँ वो आप सब की कृपा और आशीर्वाद से हूँ-पंचायत मंत्री

बन्नखेड़ा में पटेलिया समाज का सात दिवसीय धार्मिक आयोजन प्रारंभ

Saturday, April 8, 2023 - 18:25
0
आज मैं जिस मुक़ाम पर पहुँचा हूँ वो आप सब की कृपा और आशीर्वाद से हूँ-पंचायत मंत्री
आज मैं जिस मुक़ाम पर पहुँचा हूँ वो आप सब की कृपा और आशीर्वाद से हूँ-पंचायत मंत्री
आज मैं जिस मुक़ाम पर पहुँचा हूँ वो आप सब की कृपा और आशीर्वाद से हूँ-पंचायत मंत्री

गुना। प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने आज बमौरी विधानसभा के डिगडौली में पटेलिया समाज द्वारा आयोजित सेवा प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीमद् भागवतब्रह्म ज्ञान श्री कृष्ण कथा के शुभारंभ में उपस्थित होकर धर्मलाभ लिया।इस अवसर पर उन्होंने पटेलिया समाज के इष्टदेव भगवान श्री प्राणनाथ जी के दर्शन कर पूजा अर्चना की।साथ ही हरिद्वार से पधारे अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक श्री प्रमोद सुधाकर महाराज जी एवं धर्मगुरु श्री रश्मिकांत जीभट्ट महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम में उपस्थित पटेलिया समाज के धर्मप्रेमी बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले पैंतीस वर्षों से बन्नाखेड़ा में आयोजित होने वाले इस धार्मिक आयोजन में हमेशा उपस्थित होता हूँ,जब मैं विधायक भी नहीं था और आज आप सब के प्रेम और समर्थन ने मुझे मंत्री पद तक पहुँचाया है।भगवान प्राणनाथ जो पन्ना में बिराजमान हैं उनके गुरु महाराज छत्रसाल जी की मैं आराधना करता हूँ

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User