मुख्यमंत्री ग्रीन रोड़ इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेन्ट स्कीम में बन रही सड़क, निर्माण कार्य को गति प्रदान करने के लिए नगर आयुक्त ने कसे पेच

Thursday, May 22, 2025 - 18:49
Updated: 1 year ago
0
मुख्यमंत्री ग्रीन रोड़ इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेन्ट स्कीम में बन रही सड़क, निर्माण कार्य को गति प्रदान करने के लिए नगर आयुक्त ने कसे पेच

मथुरा (आरएनआई) अर्बन रोड़ इन्फ्रास्टचर डेवलपमेन्ट एजेन्सी द्वारा संचालित मुख्यमंत्री ग्रीन रोड़ इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेन्ट स्कीम योजनान्तर्गत निर्माणाधीन गोविन्द नगर सड़क का विकास एवं सौन्दर्यीकरण कार्य को लेकर गुरुवार को नगर आयुक्त जग प्रवेश द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त द्वारा मैप का अवलोकन कर प्लान की जानकारी ली गई । उन्होंने कार्यदाई संस्था को रोड का निर्माण कार्य को समय अंतर्गत करने के निर्देश दिए । नगर आयुक्त ने सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी को मार्ग पर हो रहे अतिक्रमण को नियम अनुसार हटाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए । इसी के साथ कार्य में लगे सभी संबंधित विभाग के अभियंताओं को निर्देशित किया गया कि मौके पर उपस्थित रहकर अपने पर्यवेक्षण में कार्य कराये ।

निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार महाप्रबन्धक जलकल मोहम्मद अनवर ख्वाजा मुख्य अभियंता अमरेंद्र गौतम अवर अभियन्ता मुनि देव एवं मैसर्स नेशनल हाईवें कन्स्ट्रक्शन के प्रतिनिधि एवं अन्य अभियंता उपस्थित रहें।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User