मुंगावली: नशा मुक्ति के लिए युवाओं में जागरूकता, रैली की जगह रोटरी भवन में हुआ प्रेरणादायक कार्यक्रम

Jul 29, 2025 - 19:45
Jul 29, 2025 - 19:45
 0  189
मुंगावली: नशा मुक्ति के लिए युवाओं में जागरूकता, रैली की जगह रोटरी भवन में हुआ प्रेरणादायक कार्यक्रम

अशोकनगर (आरएनआई) मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा पूरे मध्य प्रदेश में दिनांक 15 से 30 जुलाई 2025 तक विभिन्न प्रकार के नशा संबंधी जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराए जा रहे हैं और युवाओं को नशे से दूर रहने और नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी जा रही है मध्य प्रदेश शासन खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा दिनांक 29.7.2025 को पूरे मध्य प्रदेश में नशा जागरूकता संबंधी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करवाए जा रहे हैं इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय पर रोटरी क्लब से तुलसी पार्क रेलवे स्टेशन तक रैली आयोजित की गई थी किंतु भारी वर्षा के कारण रैली के स्थान पर स्थानीय रोटरी भवन में खिलाड़ियों एवं युवाओं को ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा नशे के दुष्प्रभाव से संबंधित नाटक मंचन किया गया। एवं अतिथियों द्वारा नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से युवाओं को जानकारी प्रदान की गई इस अवसर पर विभिन्न खेलों एवं विद्यालयों के खिलाड़ी ,युवा एवं छात्र-छात्राएं सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित लगभग 200 लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम समापन के उपरांत अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों एवं युवाओं को नशा न करने संबंधी शपथ दिलाई गई और उपस्थित सभी युवाओं एवं खिलाड़ियों को खेल एवं युवा कल्याण विभाग की तरफ से टोपी एवं बिस्कुट का वितरण किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एसडीओपी विवेक शर्मा कोतवाली प्रभारी रवि प्रताप सिंह चौहान, सुश्री स्नेहा ठाकुर यातायात प्रभारी, अजीत सिंह,  HS. rahuwanshi, सहित पुलिस विभाग के कर्मचारी, अजीत जैन अध्यक्ष रोटरी क्लब, रोशन कोहली रोटरी क्लब, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की तरफ से अरुण रघुवंशी प्रभारी खेल अधिकारी के साथ शिक्षा विभाग के क्रीड़ा अधिकारी ओपी शर्मा, प्रहलाद श्रीवास्तव द्वारा मंच संचालन, अवधेश शर्मा , बृजेश धुरेंटे,श्रीमती शालिनी श्रीवास्तव , कु भुरक्षा दुबे विक्रम अवॉर्डी,श्री रविंद्र भारद्वाज एवं खेल विभाग के विकासखंड समन्वयक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और कार्यक्रम में सहयोग किया। साथ ही वूशु टीम के सदस्य और खिलाड़ी, बास्केटबॉल कोच एवं खिलाड़ी, के के बोहरे एवं खिलाड़ी, क्रिकेट, एथलेटिक्स, एवं हैंडबॉल सहित विभिन्न संस्थाओं के खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0