आरिश हत्याकांड: माताओं ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता, हत्यारों को फांसी और स्कूलों के पास पुलिस सुरक्षा की मांग

Tuesday, July 29, 2025 - 19:47
Updated: 1 year ago
0
आरिश हत्याकांड: माताओं ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता, हत्यारों को फांसी और स्कूलों के पास पुलिस सुरक्षा की मांग

फतेहपुर (आरएनआई) महर्षि विद्या मंदिर के छात्र मो. आरिश की स्कूल गेट के निकट हत्या होने के बाद बच्चों की सुरक्षा को चिंतित माताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने, हत्यारों को फांसी की सज़ा व बुलडोज़र कार्रवाई की मांग किया।

मंगलवार को आरिश हत्याकांड के बाद चिंतित महिलाओं ने गुलाबी गैंग लीडर व महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष हेमलता पटेल, समाजवादी पार्टी महिला सभा जिलाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य संगीता राज पासी व प्रधान मरियम नदीम उद्दीन के संयुक्त नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपकर आरिश हत्याकांड के बाद अपने अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की। बड़ी संख्या में डीएम की चौखट पर पहुंची महिलाओं ने कहा कि स्कूल गेट के पास ही आरिश की हत्या हो जाने से वह सभी भयभीत है। बच्चों को स्कूल भेजने वाली सभी माताएं बेटे व बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। बच्चें स्कूलों में भी सुरक्षित नहीं हैं जिसकी वजह से बच्चें भी डरें हुए हैं। घटना में स्कूल की लापरवाही भी है जिसे देखते हुए स्कूल प्रशासन के ज़िम्मेदारो पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाये। प्रदेश सरकार द्वारा गठित एंटी रोमियों टीम नाकाम है। घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्कूलों में पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराये जाने, दोषियों के घरों पर बुलडोज़र की कार्रवाई व  हत्यारों को फांसी की सज़ा व परिवार को उचित मुआवजा व न्याय दिलाये जाने की मांग किया। इस मौके पर नीतू साहू, शबनम शेख, सरिता प्रजापति, निदा फात्मा, नजमा बानो, निशांत जहां, शिवदुलारी, मालती, सईदा बानो, अंजुम, गीता देवी, निशा, सोनी, जरीना, राम दुलारी, गौसिया, रेहाना, मोहम्मदी, नरगिस, खुर्शीदा, शबनम, नैमुम निशा, सजदा समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User