मुंगावली: बाढ़ से प्रभावित ग्राम सावन पहुंचे कलेक्टर एवं एसपी, ग्राम के नाले पर अधिक जलस्तर हो जाने पर किया निरीक्षण
अशोकनगर (आरएनआई) जिले में हो रही लगातार बारिश को दृष्टिगत रखते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का कलेक्टर आदित्य सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्विनीत कुमार जैन द्वारा आज भ्रमण कर मॉनिटरिंग की जा रही है। इस दौरान अशोकनगर जनपद पंचायत के ग्राम सावन के नाले का मौके पर पहुंच कर जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान नाले का जलस्तर बढ़ जाने पर भादौन से राजपुर रोड पर आवागमन बंद हो गया है। साथ ही ग्राम सावन के कई घरों में पानी भर गया है। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभावितों को भोजन, पानी, चिकित्सा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं किए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



