मिर्जापुर में सात लोगों पर गिरी बिजली...दो बहनों की मौत, पांच लोग झुलसे; सीएम योगी ने जताई संवेदना

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चियों की माैत हो गई। वहीं, पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। पास-पड़ोस के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, सीएम योगी ने अपनी संवेदना जताई है।

Wednesday, May 28, 2025 - 18:27
0
मिर्जापुर में सात लोगों पर गिरी बिजली...दो बहनों की मौत, पांच लोग झुलसे; सीएम योगी ने जताई संवेदना

मिर्जापुर (आरएनआई) मिर्जापुर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। झुलसे घायलों को पहुंचाया गया। हलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने समय रहते सभी का इलाज शुरू कर दिया। वहीं, पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हलिया थाना क्षेत्र के नंदन मझिगवां उचका मोहल्ले में बुधवार की दोपहर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। हादसे से पहले भुक्तभोगी परिवार और पास-पड़ोस के लोग घर के बाहर नीम के पेड़ के नीचे बैठे थे। तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। तड़तड़ाहट और चीख-पुकार सुन भीड़ इकट्ठा हो गई।

स्थानीय थाना क्षेत्र के नदना गांव के मझिगवा मजरे में बुधवार की दोपहर हल्की बूंदा बादी के बीच बिजली गिरने से हैंडपंप के पास खेल रही दो बहनों की मौत हो गई। वहां से 500 मीटर दूर नीम के पेड़ के नीचे बैठे सात लोग झुलस गए। झुलसे लोगों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे एसडीएम संजीव कुमार यादव ने दैवी आपदा से मदद का आश्वासन दिया। थाना क्षेत्र के नदना गांव के मझिगवां मजरा निवास संतोष की खुशबू (10) व साधना (9) हैंडपंप के पास खेल रही थी। उसी दौरान हैंडपंप पर बिजली गिरने से चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। थोड़ी दूर पर नीम के पेड़ के नीचे पत्थर पर बैठी फूल कुमारी (25), जागृति (3), रानी (10), सोनम (15), अमन (5), लल्लू (3), साधना (14) झुलस गए। सभी का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में चल रहा है।

चिकित्सक कामेश्वर तिवारी ने बताया कि बिजली गिरने से दो बच्चियों की मौत हो गई है। सात लोग झुलस गए हैं। सूचना पर पहुंचे एसडीम ने बिजली से झुलसे हुए लोगों का उपचार के लिए चिकित्सक को निर्देशित करते हुए बताया कि मृतक को दैवी आपदा कोष से चार लाख रुपये व झुलसे लोगों को 5400 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बिजली गिरने से दो बालिकाओं की मौत हो गई।

सीएम योगी ने इस दर्दनाक हादसे को लेकर अपनी शोक संवेदना जताई है। उन्होंने एक्स पर मीरजापुर में आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री जी ने दिवंगतों के परिजनों को अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित करने और आपदा से घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के भी निर्देश दिए हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User