गाजियाबाद के वसुंधरा में बिजली की अघोषित कटौती से लोग परेशान
गाजियाबाद (आरएनआई) दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले के वसुंधरा में पिछले एक सप्ताह से बिज़ली की अघोषित कटौती से लोंगो का जीना दूभर हो गया है।
मजे की बात तो यह है, को अघोषित बिज़ली कटौती की न तो कोई पूर्व सूचना दी जाती है न ही विभाग के कोई अधिकारी कुछ बताने की स्थिति में होते हैं। इस इलाके में बड़े पैमाने पर दिल्ली के पत्रकार, साहित्यकार, लेखक, सरकारी कर्मी एवं प्रबुद्ध जन रहते हैं, जिन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
इस बाबत स्थानीय निवासियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से गुहार लगायी है। लोगों ने कहा है,कि इस अघोषित कटौती के लिए बिज़ली कंपनी के अधिकारी एवं कर्मचारी जिम्मेदार हैं, जो रिहायशी इलाके को प्राथमिकता देने के बजाय औद्योगिक इकाईयों को फायदा पहुचाने में लगे हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



