मां कात्यानी शक्तिपीठ पर 'श्रीराम खिचड़ी भोज' संपन्न

Sunday, December 31, 2023 - 16:00
Updated: 3 years ago
0
मां कात्यानी शक्तिपीठ पर 'श्रीराम खिचड़ी भोज' संपन्न
कात्यायनी शक्तिपीठ पर खिचड़ी भोज में शामिल भक्तगण

शाहाबाद हरदोई। दिलेर गंज स्थित मां का कात्यायनी शक्तिपीठ पर राष्ट्रीय जन जागरण सेवा न्यास के तत्वाधान में समरस हिंदू महोत्सव के अंतर्गत रविवार को 'श्री राम खिचड़ी भोज' का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। राष्ट्रीय जन जागरण सेवा न्यास के तत्वधान में आयोजित श्री राम खिचड़ी भोज के अवसर पर मां कात्यायनी शक्तिपीठ के पीठाधीश्वर स्वामी आत्मानंद गिरि महाराज ने कहा समरस हिंदू महोत्सव के दिन श्री राम खिचड़ी भोज का आयोजन सनातन प्रेमियों के लिए हर्ष का विषय है। प्रतिवर्ष समरस हिंदू महोत्सव के अंतर्गत शक्तिपीठ पर खिचड़ी और तहरी भोज का आयोजन होता रहा है। उन्होंने कहा इस वक्त भारत में सनातन धर्म की जय जयकार हो रही है । भाजपा सरकार की वजह से 22 जनवरी को अयोध्या के विराट मंदिर में रामलला विराजमान होने जा रहे हैं। यह हिंदू और सनातन धर्म के लिए गौरव की बात है । उन्होंने सभी से अपील की 22 जनवरी को रामलला के बिराजने के मौके पर दीप प्रज्वलित करें जिस तरह से दीपावली के दिन घरों में पूजन पाठ कर घरों को रोशनी से सजाया जाता है ठीक उसी तरह से अपने-अपने घरों को रोशन करें। इस मौके पर राष्ट्रीय जन जागरण सेवा न्यास के सचिव राजीव नयन दीक्षित, आनंद गुप्ता, अमित मिश्रा, सोमदेव अवस्थी, राम प्रकाश राठौड़, गुड्डू कश्यप सहित बड़ी संख्या में भक्तगण और शिष्य मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User