माँ सीता रसोई के द्वारा झूलन महोत्सव के अंतर्गत हुई साधु-संत-ब्रजवासी सेवा

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

Jul 19, 2025 - 18:21
 0  351
माँ सीता रसोई के द्वारा झूलन महोत्सव के अंतर्गत हुई साधु-संत-ब्रजवासी सेवा

वृन्दावन (आरएनआई) ब्रह्मकुंड रोड़ स्थित ठाकुरश्री राधाकान्त मन्दिर में श्रीसीता रसोई के तत्वावधान में माँ सीता रसोई की संचालक व संकट मोचन सेना महिला प्रकोष्ठ (पंजाब प्रान्त) की प्रदेश अध्यक्ष बहिन मनप्रीत कौर की सुपुत्री कुमारी हेजल के द्वितीय जन्म दिवस के उपलक्ष्य में झूलन महोत्सव अत्यन्त श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।जिसके अंतर्गत सैकड़ों संतों, विप्रों, एवं ब्रजवासियों को भोजन प्रसाद ग्रहण कराकर उन्हें वस्त्र व दक्षिणा आदि भेंट दी गई।

इस अवसर पर याज्ञिक रत्न आचार्य विष्णुकांत शास्त्री व विश्वविख्यात भागवताचार्य पंडित मृदुलकांत शास्त्री ने कहा कि सेवा ही परम् धर्म है।संतों, विप्रों और ब्रजवासियों की सेवा करने से साक्षात् श्रीकृष्ण की सेवा करने का फल मिलता है।इसके लिए हम बहिन मनप्रीत कौर को बहुत बहुत साधुवाद देते हैं।

माँ सीता रसोई के प्रबंधक आचार्य अंशुल पाराशर एवं प्रख्यात साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने कहा कि मां सीता रसोई की संचालक बहिन मनप्रीत कौर की बेटी हेजल का दूसरा जन्म दिन श्रीधाम वृंदावन के अलावा अयोध्या, लुधियाना,प्रयागराज आदि स्थानों के अतिरिक्त देश के विभिन्न स्थानों पर अत्यंत धूम धाम से मनाया गया है।

प्रख्यात चित्रकार द्वारिका आनंद एवं सन्त प्रवर रामदास महाराज ने कहा कि बहिन मनप्रीत कौर कई वर्षों से अयोध्या और वृंदावन में "सीता की रसोई" चला रही हैं। जिसके माध्यम से वे धार्मिक स्थलों पर जा-जाकर इसी तरह साधु-संतों व निर्धनों-निराश्रितों की सेवा करती हैं।उनका प्रयास रहता है कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे। 
इससे पूर्व बेटी हेजल के जन्म दिन पर देशभर की तमाम सेलिब्रिटीज ने मनप्रीत कौर के पास अपनी शुभकामनाएं भेजीं।

इस अवसर पर आचार्य नेत्रपाल शास्त्री, आचार्य हरिहर मुद्गल, आचार्य बुद्धिप्रकाश शास्त्री, पण्डित मुकेश मोहन शास्त्री, भजन गायक चंदन महाराज, पार्षद सुमित गौतम, गौरव शर्मा (सोनीपत), भानु भारद्वाज (गोवर्धन),डॉ. राधाकांत शर्मा, प्राचार्य ब्रजकिशोर त्रिपाठी, आचार्य अशोक शास्त्री, रासाचार्य सुमित अग्निहोत्री, भागवताचार्य अंकित कृष्ण महाराज, आचार्य सुदामा शास्त्री, अनूप एवं कान्हा आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.