महिला कल्याण विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
हाथरस।जनपद में जिलाधिकारी के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला प्रोबेशन अधिकारी सीमा मौर्या के नेतृत्व में महिला शक्ति केंद्र से महिला कल्याण अधिकारी मोनिका द्वारा मिशन शक्ति फेज.4 के अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय दयानतपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करते हुए स्कूली छात्र छात्राओं को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में महिला कल्याण अधिकारी मोनिका द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, निराश्रित महिला पेंशन, वन स्टॉप सेंटर, बाल विवाह, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, रानी लक्ष्मीबाई एवं बाल सम्मान कोष, किशोर न्याय अधिनियम, पॉक्सो अधिनियम इत्यादि के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई तथा कन्या सुमंगला योजनांतर्गत पात्र बालिका का चिन्हांकन किया गया तथा बताया गया की मु0कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत 6 श्रेणीयों में ₹15000 की धनराशि प्रदान की जाती है।
कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग की समस्त योजनाओं के पम्पलेट्स वितरित किये गए।
इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाओं के साथ महिला कल्याण विभाग से ज्योति एवम बंटी उपस्थित रहे।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

