महाराष्ट्र चुनावों में मिली प्रचंड विजय पर भाजपाइयों ने मनाया विजय उत्सव, चलाई आतिशबाजी और बांटी मिठाइयां

Saturday, November 23, 2024 - 20:18
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव तथा अन्य प्रदेशों में हुए उप चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड विजय पर भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में भाजपा जनों ने मनाया विजय उत्सव।  महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मिली इतिहासिक जीत पर भाजपा जिला गुना द्वारा जिला मुख्यालय भाजपा कार्यालय हाट रोड पर शनिवार को सायंकाल विजय उत्सव के रूप में जीत का जश्न मनाया गया तथा आतिशबाजी चलाकर  कार्यक्रताओं ने एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर बधाई दी। 

 इस इतिहासिक जीत पर भाजपाजनों ने कहा कि महाराष्ट्र में अब तक ये हमारा सबसे बढ़िया प्रदर्शन हे। महाराष्ट्र की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की जन हितैषी योजनाओ पर विश्वास जताते हुए एक हे तो सैफ हे का संदेश देकर भाजपा का झंडा ऊंचा किया। इस मौके पर गुना विधायक पन्नालाल शाक्य, नगर पालिका अध्यक्ष सविता गुप्ता, प्रदेश सदस्य राधेश्याम पारीक, हरिसिंह यादव, गजेंद्र सिंह सिकरवार, पूर्व विधायक गोपीलाल जाटव, विकास जैन नखराली सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में भाजपा जन उपस्थित रहे।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User