मशहूर फैशन इंफ्लुएंसर ईंशा कालरा के पति का निधन, 29 साल के थे

ईंशा घई कालरा एक फैशन इंफ्लुएंसर हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं। इंस्टाग्राम पर 7,28,000 से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं। वह अपने पति अंकित कालरा के साथ सोशल मीडिया पर रील्स साझा करती हैं।

Friday, August 23, 2024 - 10:05
0
मशहूर फैशन इंफ्लुएंसर ईंशा कालरा के पति का निधन, 29 साल के थे

नई दिल्ली (आरएनआई) प्रसिद्ध फैशन इंफ्लुएंसर ईंशा घई कालरा के पति अंकित कालरा का निधन हो गया। ईंशा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी। 29 वर्षीय अंकित कालरा के निधन से उनके फैंस दुखी हो गए। बता दें कि दोनों ने पिछले साल फरवरी में शादी की थी।

इंस्टाग्राम पर ईंशा कालरा ने अंकित की एक तस्वीर के साथ पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा, "मुझे एक दिन पीछे ले चलो। मैं चीजों को अलग तरीके से करने का वादा करती हूं। वापस आ जाओ बेबी, मुझे तुम्हारी बहुत याद आ रही है।" ईंशा ने 20 अगस्त को अपने पति के निधन की जानकारी दी। उन्होंने अंकित की मौत का कारण अभी तक नहीं बताया। ईंशा और अंकित ने फरवरी 2023 में शादी की थी। वे सोशल मीडिया पर रील्स और तस्वीरें साझा करते रहते थे। अंतिक की मौत की खबर पाकर फैंस ने ईंशा के पोस्ट पर कई कमेंट्स किए।

ईंशा घई कालरा एक फैशन इंफ्लुएंसर हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं। इंस्टाग्राम पर 7,28,000 से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं। वह अपने पति अंकित कालरा के साथ सोशल मीडिया पर रील्स साझा करती थी। बता दें कि ईंशा के पति अंकिल कालरा एक इंटीरियर डिजाइनर और बिल्डर थे। वह ईशा के साथ रील्स में भी नजर आते थे। उन्होंने 18 अगस्त को इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट डाला था, जिसमें उन्होंने काले रंग का शर्ट और गॉगल्स पहन रखा था। 


Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User