ममता ने लगाया भाजपा पर वोट के लिए लोगों को डराने का आरोप

बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा चुनाव के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। वह फोन पर लोगों को धमकी दे रही है कि उन्हें वोट न देने पर वह लोगों के घरों में केंद्रीय एजेंसियों को भेज देंगे।

Monday, January 29, 2024 - 15:21
0
ममता ने लगाया भाजपा पर वोट के लिए लोगों को डराने का आरोप

कोलकाता (आरएनआई) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर वोट के लिए लोगों को डराने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों को धमकी दे रही है कि लोकसभा चुनाव में भगवा पार्टी को वोट न देने पर केंद्रीय एजंसियों को उनके घरों में भेज दिया जाएगा। 

टीएमसी सुप्रीमो ने कूचबिहार में स्थानीय लोगों खासकर राजवंशियों को वोटर लिस्ट में अपना नाम सुनिश्चित करने की सलाह दी है। जिससे कि वह नागरिक संशोधन अधिनियम (सीएए) से खुद को बचा सके। 

बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा, 'भाजपा चुनाव के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। वह फोन पर लोगों को धमकी दे रही है कि उन्हें वोट न देने पर वह लोगों के घरों में ईडी और सीबीआई को भेज देंगे।' उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी विशेष भगवान की पूजा करने के भाजपा के किसी भी आदेश को नहीं मानने वाली है। 

ममता बनर्जी ने कहा, मैं रामायण, कुरान, बाइबिल और गुरु ग्रंथ साहिब को फॉलो करती हूं। मैं किसी गरीब के घर में जाकर बाहर से खाना मंगाकर खाने का नाटक नहीं करती हूं। उन्होंने कहा कि केंद्र सीएए के मुद्दे को लेकर आई है, जिससे कि वह लोकसभा से पहले राजनीति कर सके।

सोमवार की सुबह केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता शांतनु ठाकुर ने सात दिनों के भीतर देश में सीएए लागू करने का दावा किया है। उन्होंने दक्षिण 24 परगना के काकद्वीप में एक सार्वजनिक बैठक में भाषण के दौरान यह बात कही। शांतनु ठाकुर ने लिखित में इसकी गारंटी भी दी है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User