क्रूड ऑयल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलटा

क्रूड ऑयल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। आयल लूटने की ग्रामीणों में होड़ मच गई। डिब्बे और बाल्टी लेकर ग्रामीण तेल लूटने पहुंच गए।

Monday, January 29, 2024 - 15:49
Updated: 3 years ago
0
क्रूड ऑयल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलटा

सागर (आरएनआई) सागर के शाहगढ़-दमोह रोड पर हीरापुर के पास क्रूड आयल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर पलटने के बाद उसमें भरा क्रूड ऑयल बहने लगा। आसपास के ग्रामीणों को जब इसकी भनक लगी तो इसे लूटने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग डिब्बे और बाल्टियां लेकर वहां पर पहुंच गए। हादसे के पास वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को वहां से हटाया।

क्रूड ऑयल लीकेज होने लगा, हादसे में ड्राइवर-कंडक्टर को मामूली चोटे आई हैं। सड़क किनारे टैंकर पलटने की जानकारी ग्रामीणों को जैसे ही होने लगी तो ग्रामीण डिब्बे बाल्टी साइकिल पर टांग कर क्रूड आयल भरने के लिए पहुंच गए और क्रूड ऑयल भरने के लिए ग्रामीणों में होड़ लग गई। ग्रामीण क्रूड आयल भरने के लिए जल्दबाजी कर रहे थे। हादसे की सूचना पुलिस को लगी और पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को वहां से हटाया।

पुलिस ने पोकलेन मशीन बुलवाकर तेल को नष्ट करवाया। क्रूड ऑयल से भरा टैंकर बिलासपुर से कानपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर दमोह रोड पर हीरापुर के पास घाटी पर अचानक पलट गया। टैंकर पलटते ही उसमें से तेल लीकेज होने लगा और सड़क पर फैल गया, जिससे वाहनों में फिसलन न हो इसके लिए मिट्टी और रेत डलवाई गई। ताकि हादसा न हो सके, टैंकर में करीब 34 टन क्रूड ऑयल यानी कच्चा तेल भरा हुआ था, जो बिलासपुर से कानपुर जा रहा था। तेल रिफाइनरी के लिए कानपुर फैक्ट्री ले जाना था। घटना के बाद लीकेज होने से मिल खेतों में बह गया कच्चा तेल था। इसे डायरेक्ट इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। फैक्ट्री में अशुद्धियाें काे दूर और रिफाइन करने समेत अन्य प्रक्रिया से गुजरने के बाद इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User