ममता की अध्यक्षता में सचिवालय में आज औद्योगिक बैठक

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री आज डब्ल्यूबीआईडीसी के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। इस बैठक का उद्देश्य राज्य में उद्योगपतियों को निवेश के लिए आकर्षित करना है।

Thursday, June 13, 2024 - 01:50
0
ममता की अध्यक्षता में सचिवालय में आज औद्योगिक बैठक

कोलकाता (आरएनआई) पश्चिम बंगाल में ज्यादा निवेश बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज डब्ल्यूबीआईडीसी के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह बैठक राज्य के सचिवालय 'नबन्ना' में होगी

सीएम के 'बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट' की तैयारियों पर भी चर्चा करने की उम्मीद है, जो कि इस साल नवंबर में होने की संभावना है।

अधिकारियों ने बताया कि "मुख्यमंत्री इस साल के बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट की तैयारियों सहित कई मामलों पर चर्चा करना चाहती हैं। इसके साथ ही पिछले साल हुए सम्मेलन में प्राप्त सभी निवेश प्रस्तावों की प्रगति की भी समीक्षा करेंगी।

पश्चिम बंगाल औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (डब्ल्यूबीआईडीसी) राज्य में उद्योग, निवेश और बुनियादी ढांचे की अवधारणा, विकास, वृद्धि और सुविधा बढ़ाने के लिए काम करता है।

राज्य सचिवालय के एक अन्य सूत्र ने कहा कि बनर्जी को जानकारी मिली है कि कई उद्योगपतियों को राज्य में निवेश करते समय कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, और वह इस मुद्दे पर संबंधित अधिकारियों से बात कर सकती हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User