मनमानी तरीके से गुना नगर पालिका कर रही है कार्रवाई

Tuesday, June 20, 2023 - 16:00
0

गुना। अपने मनमाने तरीकों के कारण गुना नगर पालिका जनमानस की समस्याओं को सुलझाने की जगह उनके के लिए मुसीबत बन रही है। इसकी जनसुनवाई में शिकायत के बाद भी अफसरों में कोई डर नही है। 

वही हाट रॉड के स्थानीय लोगों का कहना है कि आर आर एस के एक बड़े नेता का कांपलेक्स निर्माण होना है। उसी के रास्ते को लेकर नगर पालिका गरीब तबके के लोगो की भरण-पोषण करने वाली दुकाने तोड़ रही है।

अब सवाल उठता है कि हाट रोड़ और शहर भर में अतिक्रमण के अनेकों उदाहरण हैं। इसके बाद भी कार्रवाई सिर्फ चुनिंदा जगह पर की जा रही है। गुना नगर पालिका ओर उसके अफसर तानाशाही कर रहे है। जिस पर चुप्पी निरंतर जारी हैं।

वही सूत्र बताते है कि इसी अग्रवाल परिवार ने एबी रॉड पर एक शासकीय भूमि जो कि न्यायलय व हाईकोर्ट से भी हार चुके है। उस विवादित भूमि को उनके वरिसानो ने एक होटल मालिक को बेच दिया है। इस बिक्री ओर होटल निर्माण को लेकर कार्यवाही भी चल रही है। यहां यह भी बतादे की प्रशासन भी शासकीय भूमि और नजूल भूमि को लेकर कार्यवाही में असफल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User