नजम सेठी पीसीबी के अगले अध्यक्ष की दौड़ से हटे

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अंतरिम प्रमुख नजम सेठी ने पीसीबी अध्यक्ष पद की दौड़ से हटते हुए मंगलवार को कहा कि वह बोर्ड में स्थायी पद नहीं चाहते ।

Tuesday, June 20, 2023 - 12:30
0
नजम सेठी पीसीबी के अगले अध्यक्ष की दौड़ से हटे
नजम सेठी

लाहौर, 20 जून 2023, (आरएनआई)। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अंतरिम प्रमुख नजम सेठी ने पीसीबी अध्यक्ष पद की दौड़ से हटते हुए मंगलवार को कहा कि वह बोर्ड में स्थायी पद नहीं चाहते ।

सेठी ने कहा कि वह देश के आला राजनेताओं (पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष आसिफ जरदारी और प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ) के बीच मतभेद का कारण नहीं बनना चाहते ।

इसके साथ ही पीसीबी के अगले अध्यक्ष पद के लिये जाका अशरफ का रास्ता साफ हो गया ।

सेठी ने देर रात ट्वीट किया ,‘‘ सभी को सलाम । मैं आसिफ जरदारी और शाहबाज शरीफ के बीच लड़ाई का कारण नहीं बनना चाहता । पीसीबी के लिये इतनी अनिश्चितता और अस्थिरता अच्छी नहीं है । इन हालात में मैं पीसीबी के अगले अध्यक्ष पद का दावेदार नहीं हूं । सभी को शुभकामनायें ।’’

हाल ही में पाकिस्तान में सत्तारूढ गठजोड़ सरकार में टकराव की नौबत आ गई जब पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी दोनों ने अपने नुमाइंदे को पीसीबी अध्यक्ष पद की दावेदारी में उतारने की बात कही ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User