मध्यप्रदेश केबिनेट मीटिंग संपन्न,महत्वपूर्ण फैसले लिए

Tuesday, February 27, 2024 - 23:30
Updated: 3 years ago
0

भोपाल (आरएनआई) संविदा कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर व मोहन कैबिनेट बैठक सम्पन्न  प्रदेश के 6 शहरों को मिली 552 इलेक्ट्रिक बसें, परिवहन और पर्यावरण दोनों होंगे बेहतर।

मध्यप्रदेश के पर्यावरण को बेहतर बनाने के प्रति गंभीर मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश के नगरीय परिवहन सेवा को भी बेहतर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं, नगरीय विकास विभाग ने शासन के पास इलेक्ट्रिक बसें चलाने का प्रस्ताव भेजा था।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मंगलवार को राजधानी भोपाल में मंत्रालय में कैबिनेट की अहम बैठक सम्पन्न हुई। कैबिनेट बैठक में एक दर्जन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मुहर लगाई गई।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर आयोजित संगोष्ठी में सीएम मोहन यादव बोले- “ऐसे प्रयास करें कि विदेश से आकर छात्र MP में पढ़ें” राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत भारतीय ज्ञान परंपरा -विविध सन्दर्भ विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आज शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किया, इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारी ज्ञान परंपरा गंगोत्री की तरह पवित्र और उज्ज्वल हैं।

लापरवाही से गई गर्भवती महिला की जान, बोले राजेंद्र शुक्ल दोषियों को दी जाएगी कठोर सजा मध्य प्रदेश के भोपाल में सिस्टम द्वारा देखी गई लापरवाही के चलते उच्च शिक्षा के ​कमिश्नर निशांत वरवड़े के ड्राइवर की गर्भवती पत्नी सुमन की जान चले गई। जिसके बाद पूरे प्रदेश में इस मामले को लेकर चर्चा हो रही है।

संविदा कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर, स्थानांतरण के लिए 5 मार्च तक कर सकते है आवेदन मध्य प्रदेश के एनएचएम में कार्यरत संविदा कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। प्रदेश सरकार ने सर्शत तबादलों की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User