मध्यप्रदेश के नए मुख्य सचिव पर फैसला 29 अगस्त को, अनुराग जैन को मिल सकता है एक्सटेंशन
भोपाल (आरएनआई) मध्यप्रदेश के नए मुख्य सचिव को लेकर शुक्रवार को होगी तस्वीरें साफ। पूर्व सीएस इकबाल सिंह बैंस को अंतिम दिन मिला था एक्सटेंशन। 31 अगस्त को रिटायर्ड होंगे वर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन। पूर्व सीएस इकबाल सिंह बैंस को दो बार मिला था एक्टेंशन। इकबाल बैंस एक मात्र सीएस है जिन्हें दो बार एक्टेंशन मिला है। ऐसे ही तत्कालीन सीएस वीणा राणा को भी 6 महीना का एक्टेंशन मिला था, एक्सटेंशन के खत्म होते ही अंतिम दिन 30 सितंबर 2024 को दोपहर 12 बजे अनुराग जैन को मध्यपदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था।
वर्तमान सीएस अनुराग जैन को इसलिए भी मिल सकता है एक्सटेंशन अनुराग जैन 1989 बैच के आईएएस अफसर है और लंबे समय तक केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर भी रहे है। केन्द्र सरकार ने पिछले साल ही उन्हें मध्यप्रदेश का मुख्य सचिव नियुक्त किया था। 11 महीने का ही मिला मौका, केन्द्र सरकार एक्सटेंशन देकर एक बार फिर काम करने का मौका दे सकती है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



