मध्यप्रदेश: कर्नल सोफिया मामले में एसआईटी विजय शाह को भेजेगी नोटिस, मंत्री से होगी पूछताछ

मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए कथित विवादित बयान की जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच रही है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) मंत्री शाह से पूछताछ की तैयारी में जुट गई है। इसके लिए जल्द ही उन्हें आधिकारिक नोटिस जारी किया जाएगा। बयान से जुड़ा वीडियो फॉरेंसिक जांच के लिए सीएफएसएल भेजा गया है ताकि उसकी प्रामाणिकता की पुष्टि हो सके।

Wednesday, June 4, 2025 - 10:22
0
मध्यप्रदेश: कर्नल सोफिया मामले में एसआईटी विजय शाह को भेजेगी नोटिस, मंत्री से होगी पूछताछ

भोपाल (आरएनआई) कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए कथित विवादास्पद बयान के मामले में मंत्री विजय शाह से एसआईटी पूछताछ की तैयारी में है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) अब शाह को नोटिस देकर बयान दर्ज करेगी। सूत्रों के अनुसार, जांच की वर्तमान स्टेटस रिपोर्ट में विजय शाह के कथनों को शामिल नहीं किया गया था, लेकिन अगली जांच प्रक्रिया के तहत टीम महू का दौरा फिर करेगी। साथ ही, बयान से संबंधित वीडियो को अब भोपाल स्थित सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री (CFSL) भेजा गया है, जहां उसकी प्रमाणिकता की जांच कराई जा रही है।

इससे पहले वीडियो रीजनल फॉरेंसिक लैब में भेजा गया था, लेकिन वहां इसकी तकनीकी जांच संभव नहीं हो सकी थी। एसआईटी के प्रमुख प्रमोद वर्मा का तबादला हाल ही में सागर से जबलपुर किया गया है, लेकिन एसआईटी के नेतृत्व में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वर्मा टीम की कमान यथावत संभालते रहेंगे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User