मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा: रिश्ता देखने जा रहे पुजारी समेत पांच लोगों की डैम में डूबने से मौत
मध्य प्रदेश में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पांच परिवारों की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। हादसे में हनुमान मंदिर के पुजारी गोविंद तिवारी समेत उनके चार साथियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी लोग बेटे का रिश्ता देखने के लिए राजगढ़ जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी कार अनियंत्रित होकर डैम में गिर गई।
परिजनों के अनुसार, घर से निकलते समय गोविंद तिवारी ने पत्नी से कहा था, "अगर रिश्ता तय हुआ तो शाम तक अच्छी खबर दूंगा।" लेकिन शाम को खुशखबरी की जगह हादसे की सूचना पहुंची।
जानकारी के मुताबिक, अरनिया खुर्द निवासी गोविंद तिवारी अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ सुबह रवाना हुए थे। रास्ते में उन्होंने एक होटल पर नाश्ता भी किया। होटल संचालक ने बताया कि उन्होंने मजाक में लंबी यात्रा होने के कारण ड्राइवर साथ ले जाने की सलाह दी थी, लेकिन साथियों ने स्वयं ही वाहन चलाकर आगे बढ़ने का फैसला किया। कुछ समय बाद हादसे की खबर मिल गई।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों और रेस्क्यू टीम ने बचाव अभियान चलाया। क्रेन की मदद से कार को डैम से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक सभी पांच लोगों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)