जनसुनवाई में 296 आवेदनों पर सुनवाई, राजस्व–पंचायत की संयुक्त व्यवस्था रही प्रभावी

Tuesday, July 28, 2026 - 21:50
Updated: 2 days ago
0
जनसुनवाई में 296 आवेदनों पर सुनवाई, राजस्व–पंचायत की संयुक्त व्यवस्था रही प्रभावी

शासन के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में अपर कलेक्टर अखिलेश जैन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक दुबे ने आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में सीमांकन, बिजली, पेंशन, नगरपालिका, स्वास्थ्य, नामांतरण सहित विभिन्न विषयों से संबंधित 296 आवेदन प्राप्त हुए। राजस्व एवं पंचायत विभाग की संयुक्त व्यवस्था के चलते कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया। जनसुनवाई में राजस्व अधिकारियों एवं पंचायत विभाग की पूरी टीम को संयुक्त रूप से बैठाया गया, ताकि दोनों विभागों से संबंधित शिकायतों का तत्काल निराकरण किया जा सके। 

स्वास्थ्य एवं आधार संबंधी सेवाओं का भी मिला लाभ

कलेक्टर के निर्देशानुसार जनसुनवाई में नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के आयुष्मान कार्ड, नेत्र परीक्षण, एचआईव्‍ही जांच तथा नि:शुल्क कानूनी सहायता सहित अन्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं, जिनका बड़ी संख्या में नागरिकों ने लाभ उठाया।

 जनसुनवाई में डिप्‍टी कलेक्‍टर सुश्री महिमा चौधरी सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे तथा प्राप्त आवेदनों के निराकरण की कार्रवाई सुनिश्चित की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User