मध्य प्रदेश में आज मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है मोहन कैबिनेट में कुल 28 मंत्रियों ने शपथ ली

Monday, December 25, 2023 - 18:03
Updated: 3 years ago
0
मध्य प्रदेश में आज मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है मोहन कैबिनेट में कुल 28 मंत्रियों ने शपथ ली

भोपाल (आरएनआई) 294 करोड़ की संपत्ति के साथ सबसे अमीर मंत्री होंगे चैतन्य काश्यप जो कि रतलाम शहर का प्रतिनिधित्व करते हैं। विधानसभा सत्र के दौरान विधायक पद से जुड़े भत्ते और तनख्वाह नही लेने की घोषणा कर चुके है।

मध्य प्रदेश में आज मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है। मोहन कैबिनेट में कुल 28 मंत्रियों ने शपथ ली। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई। इस मंत्रिमंडल में 18 कैबिनेट मंत्री हैं, 6 को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 4 को राज्य मंत्री बनाया गया है। बीजेपी ने अपने मंत्रिमंडल में जातीय समीकरण के साथ क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को भी ध्यान में रखा है। इस बार सामान्य श्रेणी के 7 मंत्री और 12 मंत्री ओबीसी हैं। वहीं अनुसूचित जाति (SC) से 5 और अनुसूचित जनजाति (ST) से 4 विधायकों को मंत्री बनाया गया है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User