मथुरा से लापता छात्रा का इटावा में मिला शव, 19 दिन बाद कपड़ों से हुई शिनाख्त

मथुरा से लापता 10वीं की दो छात्राओं में से एक का शव इटावा में मिला है। परिजनों ने कपड़ों से शिनाख्त की और हत्या की आशंका जताई है। इटावा पुलिस को यमुना में एक अज्ञात युवक का शव भी मिला है जिससे मामले की गुत्थी उलझ गई है। दूसरी लापता छात्रा की तलाश जारी है। पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है।

Thursday, September 11, 2025 - 16:24
0
मथुरा से लापता छात्रा का इटावा में मिला शव, 19 दिन बाद कपड़ों से हुई शिनाख्त

मथुरा (आरएनआई) मथुरा से गायब हुईं 10वीं की दो छात्रा में से एक का शव इटावा में मिल गया है। 19वें दिन कपड़ों से स्वजन ने पहचान की है। स्वजन छात्रा की हत्या की आशंका जता रहे हैं। वहीं छात्रा के शव मिलने से एक घंटे पहले इटावा पुलिस को यमुना में एक अज्ञात युवक का भी मिला था। दोनों के हमउम्र होने पर पुलिस युवक के तार छात्रा से जोड़ रही है। हालांकि छात्रा की सहेली का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। ऐसे में पुलिस छात्रा की हत्या की गुत्थी सुलझाने में उलझ गई है।

हाईवे क्षेत्र की बालाजीपुरम स्थित एक कालोनी की रहने वाली 10वीं की दो छात्राएं 22 अगस्त की दोपहर दो बजे स्कूटी से टाउनशिप स्थित एक कोचिंग सेंटर के लिए निकली थी। लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंची। स्वजन ने तलाश शुरू की तो उनकी स्कूटी व बैग गोकुल बैराज पुल के समीप एक पेड़ के पास मिले थे।

स्वजन ने यमुना में कूदने की आशंका जताते हुए महावन पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने आसपास तलाश की। इसी दौरान बैराज के चौकीदार ने पुलिस को बताया कि एक स्कूटी से दो युवतियां उन्हें दिखाई दी थी। इसके बाद वह स्कूटी और बैग छोड़कर एक युवक की बाइक पर बैठकर कहीं चली गईं।

इसके बाद पुलिस ने आसपास सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। इधर इटावा पुलिस को 29 अगस्त को करीब 30 किलोमीटर के अंतराल में थाना बढ़पुरा में युवती व भरेह थाना क्षेत्र के अंतर्गत यमुना नदी में युवक का शव मिला था।

इटावा पुलिस ने पहचान के प्रयास किए, लेकिन दोनों के बारे में कुछ पता नहीं चला। 72 घंटे बाद पुलिस ने एक सितंबर को दोनों के शव का अंतिम संस्कार करा दिया। 19वें दिन इंटरनेट मीडिया के माध्यम से स्वजन को इटावा में छात्रा का शव मिलने की जानकारी हुई।

स्वजन इटावा पहुंचे, वहां कपड़ों से पहचान छात्रा सालवी के रूप में की। स्वजन ने हत्या की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि छात्रा की हत्या कर शव को यमुना में फेंका गया है। इटावा के थाना बढ़पुरा निरीक्षक केके मिश्रा ने बताया कि 29 अगस्त को एक घंटे के अंतराल में हमउम्र के दो शव मिले थे।

युवक की पहचान नहीं हो सकी है। युवती की पहचान होने के बाद युवक के भी मथुरा जिले के होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं मृतक छात्रा के साथ लापता हुई सहेली का अभी कोई सुराग नहीं लगा है। ऐसे में पुलिस अब छात्रा की मृत्यु की गुत्थी में उलझ गई है। थाना प्रभारी महावन सुधीर कुमार नागर ने बताया कि एक छात्रा का शव इटावा में मिल गया है। स्वजन ने पहचान कर ली है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User