मथुरा में ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस (आइलाज) ने मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने की घटना का किया विरोध

Thursday, October 9, 2025 - 08:00
0
मथुरा में ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस (आइलाज) ने मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने की घटना का किया विरोध

मथुरा (आरएनआई) ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस (आइलाज) मथुरा ने देश के मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने की शर्मनाक घटना के विरोध में कचहरी परिसर में राष्ट्रीय विरोध दिवस मनाया। इस अवसर पर वकीलों ने राष्ट्रपति महोदय के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी मथुरा के कार्यालय में सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।

आइलाज के राज्य संयोजक नशीर शाह एड ने कहा कि आइलाज इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करती है। उन्होंने कहा, “यह घटना जातिवाद और धार्मिक कट्टरता की सोच की योजना बद्ध मुहिम का हिस्सा है। ऐसे कृत्य हमारे समाज में लोकतांत्रिक चेतना और नागरिक जिम्मेदारी में खतरनाक गिरावट को उजागर करते हैं।”

नशीर शाह ने आगे बताया कि यदि व्यवस्थापिका और कार्यपालिका के दावे जनतंत्र के तीसरे स्तम्भ, स्वतंत्र न्यायपालिका की सर्वोच्च संस्था की अवमानना करते हैं, तो यह न केवल न्यायपालिका का अनादर है बल्कि लोकतंत्र के मूल स्तंभों के विश्वास के साथ घात करने जैसा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह कोई वैध तरीका नहीं है विरोध जताने का, बल्कि यह संवैधानिक मूल्यों पर हमला है और न्यायपालिका की सुचिता को कमजोर करता है।

उन्होंने चिंता जताई कि कुछ ताकतें राष्ट्रवाद के नाम पर देश की संस्थाओं को कमजोर करने और समाज में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही हैं। आइलाज का मानना है कि यह घटना जनता में भ्रम और अस्थिरता फैलाने की सुनियोजित कोशिश प्रतीत होती है, जिससे लोकतंत्र और न्यायिक संस्थाओं की साख को चोट पहुँचाई जा सके।

इस विरोध में मथुरा के वरिष्ठ वकील और स्थानीय न्यायाधीश भी उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User