मथुरा के आशुतोष चतुर्वेदी बने भारत सरकार के सूचना आयुक्त

Dec 13, 2025 - 13:17
 0  324
मथुरा के आशुतोष चतुर्वेदी बने भारत सरकार के सूचना आयुक्त

मथुरा (आरएनआई) निहायत ही सौम्य, सुसंस्कृत और सहृदय व्यक्तित्व के धनी आशुतोष चतुर्वेदी (आशु भाई) को भारत सरकार का सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति न केवल उनके परिश्रम, अनुभव और निष्कलंक छवि का सम्मान है, बल्कि मथुरा जनपद के लिए भी गर्व और हर्ष का विषय है।

आशुतोष चतुर्वेदी मथुरा के मूल निवासी हैं और उन्होंने यहीं से अपनी शिक्षा-दीक्षा प्राप्त की है। उनके पूज्य पिताजी स्वर्गीय एम.सी. चतुर्वेदी जी के.आर. कॉलेज, मथुरा में अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष रहे और एक सुविख्यात प्रवक्ता के रूप में उनका विशेष सम्मान था।

आशुतोष जी जन-सांस्कृतिक मंच, मथुरा के संस्थापक सदस्यों में भी शामिल रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका योगदान अत्यंत उल्लेखनीय रहा है। उन्होंने अमर उजाला, बीबीसी हिंदी तथा प्रखर प्रभात (रांची/रायपुर) जैसे प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों में उच्च पदों पर रहकर अपनी सेवाएं दीं और निष्पक्ष, संवेदनशील व जिम्मेदार पत्रकारिता की मिसाल कायम की।

इस प्रतिष्ठित और उच्च पद पर उनका चयन मथुरा जनपद तथा जन-सांस्कृतिक मंच, मथुरा के लिए विशेष गौरव की बात है। उनके इस सम्मानजनक दायित्व के लिए परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों में हर्ष का वातावरण है।

आशुतोष चतुर्वेदी को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह विश्वास है कि वे अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ करेंगे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.