मंत्री प्रह्लाद पटेल की PRO ने किया सुसाइड

जनसंपर्क विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर थीं पूजा थापक, पति से विवाद हुआ था ।

Wednesday, July 10, 2024 - 15:42
Updated: 2 years ago
0
मंत्री प्रह्लाद पटेल की PRO ने किया सुसाइड

भोपाल (आरएनआई) राजधानी भोपाल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. यहां जनसंपर्क अधिकारी पूजा थापक ने आत्महत्या कर ली है।

 पारिवारिक कारणों के चलते आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है.पूजा थापक पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल की PRO थीं।

 पूजा जनसम्पर्क में असिस्टेंट डायरेक्टर थीं. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

हालांकि पुलिस की शुरुआती जांच में पारिवारिक कारणों के चलते आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।

पूजा थापक के पति भी प्रौद्योगिकी विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर हैं. एक-दो साल पहले दोनों की शादी हुई थी, महिला अधिकारी का एक साल का बच्चा भी है.

जानकारी के मुताबिक, रात को 12:00 बजे पति से किसी बातचीत के दौरान विवाद हुआ. जिसके बाद उन्होंने कमरे में जाकर फांसी लगा ली।

पति ने देखा तो पूजा को फांसी के फंदे से उतारकर एम्स लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User