भोपाल: स्कूल बस ने 8 गाड़ियों को रौंदा: लेडी डॉक्टर की मौत, कई घायल, भोपाल में भीषण सड़क हादसा, निजी स्कूल बस ने 8 गाड़ियों को रौंदा, 1 डॉक्टर की मौत

Monday, May 12, 2025 - 15:33
Updated: 1 year ago
0

भोपाल (आरएनआई) भोपाल के बाणगंगा चौराहे पर स्कूल बस ने 8 वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में  इंटर्नशिप कर रही लेडी डॉक्टर आयशा खान की मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हैं। दो की हालत गंभीर है।  

बताया गया है कि बस के ब्रेक फेल होने से हादसा हुआ है। इसका वीडियो भी सामने आया है। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से  भाग निकला। वीडियो में दिख रहा है कि रेड सिग्नल के दौरान बाणगंगा चौराहे पर गाड़ियां आकर रुकीं। इसी दौरान एक स्कूल बस पीछे से तेज रफ्तार में आई और आगे खड़ी गाड़ियों  को कुचलते हुए बढ़ गईं। बस के ठीक  सामने खड़ी स्कूटी पर बैठी युवती उसकी  टक्कर से उछली। वह स्कटी समेत बस के पिछले हिस्से में फंस गई। मौके पर चीख पुकार मच गई।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User