नवादा के हिसुआ के पूर्व विधायक अनिल सिंह पर एफआईआर दर्ज

बीजेपी कार्यकर्ता ने पूर्व विधायक पर लात घुसे से मारपीट और अभद्र व्यवहार का लगाया आरोप

Monday, May 12, 2025 - 15:18
Updated: 1 year ago
0
नवादा के हिसुआ के पूर्व विधायक अनिल सिंह पर एफआईआर दर्ज

नवादा (आरएनआई) नवादा में हिसुआ के बीजेपी के पूर्व विधायक अनिल सिंह पर एक बीजेपी कार्यकता ने लात घुसे से मारपीट और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है पीड़ित बीजेपी कार्यकर्ता सह सोशल मीडिया क्षेत्रीय प्रभारी अविनाश कुमार ने इस घटना की लिखित शिकायत नगर थाना की पुलिस से कर पुलिस प्रशासन से जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाया था

नगर थाना की पुलिस को दिए गए लिखित शिकायत में बीजेपी कार्यकर्ता वारसलीगंज थाना क्षेत्र के कोचगाँव के निवासी राजनीति सिंह का पुत्र अविनाश कुमार ने बताया है कि 8 मई को संध्या 5 बजे अपने साथी के साथ परिषद नवादा में मंत्री जीवेश मिश्रा से मिलने गए थे जहां हिसुआ के पूर्व विधायक अनिल सिंह और उनके सहयोगी बगोदर हिसुआ के निवासी मुरारी सिंह और चितरंजन कुमार एवं पकड़िया गांव के संतोष कुमारगाली गलौज कर लात घुसे से मारपीट करने लगे और जान से मारने की धमकी दी गई बीजेपी कार्यकर्ता अविनाश कुमार ने पुलिस को दिए गए लिखित शिकायत में यह भी बताया है कि भविष्य में हमारी जान माल का कोई नुकसान होता है तो इसके जिम्मेवार हिसुआ के पूर्व विधायक अनिल सिंह एवं उनके सहयोगी मुरारी सिंह ,चितरंजन कुमार और संतोष कुमार होंगे फिलहाल इस घटना के बाद नगर थाना की पुलिस हिसुआ के पूर्व विधायक अनिल सिंह पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SUNNY BHAGAT

CRIME REPORTER

Comments (0)

User