भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद देवास में निकाला रोड शो

Sunday, September 10, 2023 - 13:31
Updated: 3 years ago
0
भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद देवास में निकाला रोड शो

देवास। (आरएनआई) भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी की संविधान बचाओ, सत्ता परिवर्तन यात्रा 10 सितंबर को देवास पहुंची जिसमें भीम आर्मी संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. चंद्रशेखर आजाद भी शामिल हुए। 

चंद्रशेखर आजाद यात्रा के दौरान रसलपुर बाईपास से रोड शो प्रारंभ कर एबी रोड से होते उज्जैन चौराहा स्थित डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्टेशन रोड होते हुए नूतन नगर अंबेडकर पार्क में पार्टी एवं संगठन कार्यालय का उद्घाटन किया हां से पुन: रोड शो के माध्यम से बस स्टेण्ड, भोपाल चौराहे से भोपाल बाईपास पर रोड शो का समापन हुआ,
इस दौरान शहर में बड़ी संख्या में समर्थक एवं कार्यकर्ता इस आयोजन में शामिल हुए,
तत्पश्चात चंद्रशेखर आजाद काफिले के साथ खातेगांव पहुंचेंगे। जहां वे संविधान बचाओ एवं सत्ता परिवर्तन यात्रा की विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User