भिंड कलेक्टर बनाम विधायक विवाद: पूजा-पाठ के बाद दफ्तर में निकाली तलवार, सियासत में बढ़ी तल्खी
एमपी (आरएनआई) अपना एमपी सच में गजब है! बीते दिवस ही मुख्यमंत्री जी कहा था जो जिला नहीं चला सकते उन्हें कलेक्टर की कुर्सी पर नहीं रहने देंगे!! और आज.....गौर से यह वीडियो क्लिप देखिए....कुछ याद आया ? अरे यह भिंड के कलेक्टर साहब हैं!वही कलेक्टर साहब जिन्होंने पिछले दिनों अपने सरकारी बंगले के गेट पर बीजेपी के वरिष्ठ विधायक को चुनौती दी थी।
बदले में विधायक जी ने भी मुक्का दिखाया था!मामला भोपाल तक पहुंचा था।प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने विधायक जी को भोपाल बुला कर "समझाया" भी था!विधायक जी मुख्यमंत्री से भी मिले थे!मुख्यमंत्री ने विधायक जी को उचित कदम उठाने का आश्वासन भी दिया था।
उधर प्रदेश के आई ए एस संगठन के पदाधिकारी भी मुख्यमंत्री से मिले थे।उन्होंने विधायक जी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।
इसके एक दिन बाद कलेक्टर साहब विधायक जी के खिलाफ थाने पहुंच गए!विधायक जी ने भी तुरंत थाने में हाजिरी लगाई।दोनों अपनी अपनी शिकायतें दे आए।
और आज...कलेक्टर साहब ने बाकायदा पूजा पाठ करके राजपूती शान की प्रतीक तलवार म्यान से निकाल ली।
बताया गया है कि यह तलवार पूरे पूजापाठ और विधि विधान से कलेक्टर साहब भेंट की गई है।
साफा बांधे कलेक्टर साहब शायद प्रदेश के पहले ऐसे कलेक्टर होंगे जिन्होंने अपने सरकारी दफ्तर में इस तरह तलवार के साथ प्रदर्शन किया है।
भिंड के लोग तो यहां तक कह रहे हैं कि तलवार के जरिए कलेक्टर साहब को दो दो हाथ करने का संदेश भेज दिया है।अब देखना यह है कि असली राजपूत विधायक जी क्या करते हैं?
लेकिन एक बात जरूर है!मुख्यमंत्री तक बात पहुंचने के बाद कलेक्टर साहब का थाने पहुंचना और अब म्यान से तलवार निकालने के तरीके ने खुद मुख्यमंत्री पर ही सवालिया निशान लगा दिया है।लगता है कि भिंड का पानी कलेक्टर साहब पर पूरी तरह चढ़ गया है!!
देखना यह है कि मुख्यमंत्री अब क्या कदम उठाते हैं?तलवार देख कर डर जाएंगे या फिर कुछ करके दिखाएंगे!
ऐसा लग रहा है कि कलेक्टर साहब की नजर में विधायक तो क्या मुख्यमंत्री की भी कोई हैसियत नहीं है??
ऐसे ही थोड़े कहा जाता है कि अपना एम पी गजब है!!
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



