शिक्षक दिवस पर अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट में नारेबाजी
गुना (आरएनआई) शिक्षक दिवस पर अतिथि शिक्षकों ने निकाली वादा खिलाफी रैली और कलेक्ट्रेट में नारेबाजी कर वादा निभाने की मांग की। अनुभव के आधार पर बारह माह सेवाकाल करते हुए पद स्थाई किया जाय। ई अटेंडेंस लागू करने से पहले ऐच्छिक/आकस्मिक अवकाश, प्रसूति अवकाश, दुर्घटना बीमा की सुविधा दी जाय और अतिथि शिक्षकों को एंड्रॉयड मोबाइल उपलब्ध कराया जाए। तथा नेटवर्क की समस्या का समाधान किया जाय। रिक्त पदों पर फॉलन आउट अतिथि शिक्षकों को वरीयताक्रम में प्राथमिकता दी जाए। स्थाई शिक्षकों की भांति जुलाई अगस्त माह का ऑफलाइन उपस्थिति के आधार मानदेय भुगतान किया जाय।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

