भाजपा संगठनात्मक चुनाव: फतेहपुर की छह विधानसभाओं में प्रांतीय परिषद सदस्य घोषित

Dec 11, 2025 - 21:04
Dec 11, 2025 - 21:12
 0  729
भाजपा संगठनात्मक चुनाव: फतेहपुर की छह विधानसभाओं में प्रांतीय परिषद सदस्य घोषित

फतेहपुर (आरएनआई) संगठन पर्व 2024-25 के संगठनात्मक चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जिले की सभी छह विधानसभाओं में प्रान्तीय परिषद सदस्यों की घोषणा की। उर्मिला लोधी को सदर, मेवालाल निषाद जहानाबाद, नरेंद्र देव मिश्रा बिन्दकी, चिदानंद शुक्ला अयाह शाह के साथ ही इन्द्रजीत पाल हुसैनगंज व देवनाथ धाकड़े को खागा सुरक्षित से प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ महेंद्र नाथ पांडेय की संस्तुति पर प्रान्तीय परिषद सदस्य घोषित किया गया। 

जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने सभी को शुभकामनाएं प्रेषित कर बताया कि आगामी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चयन प्रक्रिया में जिले के नवचयनित सभी प्रान्तीय परिषद सदस्य शामिल रहेंगे। जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि संगठन पर्व 2024-25 के अन्तर्गत जिला चुनाव अधिकारी के रूप में रीतेश गुप्ता द्वारा कार्यकर्ताओं के आवेदन प्राप्त किए गए थे। उसी आधार पर प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ महेंद्र नाथ पांडेय की संस्तुति पर सभी सदस्य निर्वाचित घोषित किए गए हैं। सभी सदस्यों को बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठजनों, पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा शुभकामनाएं प्रदान की जा रही है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0