भाजपा ने घोषित की 6 मण्डलों की कार्यकारिणी
कंधईपुर, शिवनगर, गोसैसिंपुर, अखण्डनगर,लोहरामऊ व कादीपुर मण्डल की घोषित हुई कार्यकारिणी
सुलतानपुर (आरएनआई) सुलतानपुर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल की संस्तुति के बाद 6 मण्डलों की कार्यकारिणी घोषित कर दी है। मण्डलों की कार्यकारिणी में अध्यक्ष समेत 16 पदाधिकारी बनाए गए हैं। कार्यकारिणी में सामाजिक समीकरणों का ध्यान रखते हुए
दलित,पिछड़ा, महिला व युवाओं को तरजीह दी गई है। मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने जानकारी दी कि 26 मण्डलों में से 20 मण्डलों की कार्यकारिणी पहले ही घोषित की गई थी। सोमवार को 6 मण्डलों कंधईपुर,शिवनगर,गोसैसिंपुर,अखण्डनगर,लोहरामऊ व कादीपुर मण्डल की कार्यकारिणी घोषित की गई। मण्डल अध्यक्षों की घोषणा पहले ही कर दी गई थी। कंधईपुर में ब्लाक प्रमुख राजेन्द्र वर्मा,शिवनगर में मनीष तिवारी, गोसैसिंहपुर राकेश कुमार सिंह, अखण्डनगर दुष्यंत सिंह और कादीपुर में मण्डल अध्यक्ष दरगाही निषाद के साथ उपाध्यक्ष छोटेलाल, रवीन्द्र रावत, रामकुमार वर्मा, श्रीमती इन्द्रावती जायसवाल जयराम पाण्डेय महामंत्री वरुणकान्त राय हरीश सिंह, मण्डल मंत्री धर्मराज, हरिशंकर निषाद, भैयाराम मौर्य, रणजीत सिंह, श्रीमती अर्पिता सिंह सुरेंद्र पाल एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती माधुरी धुरिया को बनाया गया है।
16 सदस्यीय मण्डल कार्यकारिणी में अध्यक्ष समेत,6 उपाध्यक्ष,2 महामंत्री,6 मंत्री व 1 कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने मण्डल पदाधिकारियों को बधाई देते हुए पूरी ताकत व तन्मयता से जुटकर मिशन - 2027 के दृष्टिगत संगठन को बूथ लेवल तक मजबूत व फुलप्रूफ बनाने की अपेक्षा की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)