भाकियू टिकैत गुट ने समस्याओं को लेकर दिया धरना, डीएम को संबोधित नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Friday, September 12, 2025 - 20:01
Updated: 1 year ago
0
भाकियू टिकैत गुट ने समस्याओं को लेकर दिया धरना, डीएम को संबोधित नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर (आरएनआई) किसानों की प्रमुख समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने नहर कालोनी में धरना दिया। तत्पश्चात डीएम को संबोधित नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर सभी मांगों को पूरा किए जाने की आवाज उठाई। चेतावनी दी गई कि यदि समस्याओं का निस्तारण शीघ्र न हुआ तो सभी विभागों में अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। 

धरने में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव रामदत्त मिश्रा ने शिरकत की। धरने की अगुवई जिलाध्यक्ष मधुसूदन तिवारी ने की। धरने में किसानों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। प्रदेश सचिव श्री मिश्रा ने कहा कि किसानों का हाल बेहाल है। प्रदेश सरकार की ओर से किसानों को कोई राहत नहीं पहुंचाई जा रही है, जबकि संगठन की ओर से लगातार आवाज उठाई जा रही है। धरने की जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे जहां किसानों ने डीएम को संबोधित एक ज्ञापन सौंपकर बताया कि किसानों को समय पर डीएपी व यूरिया नहीं मिल रही है। पावर हाउसों में बिजली सप्लाई नहीं की जा रही है। किसान अन्ना गौवंश से प्रभावित हैं। अपनी फसल नहीं बचा पा रहे हैं। गंगा व यमुना बाढ़ से किसानों की जमीन व फसले बर्बाद हो गई। घर गिर गये और गृहस्थी भी बर्बाद हो गई। सर्वे कराकर सत्यापन कर उचित मुआवजा दिया जाए। कहा गया कि यदि इन सभी समस्याओं का समय रहते निस्तारण न किया गया तो भाकियू के पदाधिकारी सभी विभागों में अनिश्चितकालीन धरना देने के लिए विवश हो जाएंगे। इस मौके पर अजय सिंह, श्याम बाबू सिंह, राम आसरे, शिवभोला सिंह, मुशीर हुसैन, विजय सिंह, विजय सिंह, मोहन सिंह, पं0 शिवबाबू शर्मा, गुड्डू यादव, दीपेन्द्र सिंह चैहान, मोनू, शंकर यादव, ओमदत्त, उमेश कुमार भी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User