भगत सिंह कॉलोनी में चोरियों को अंजाम देने वाले 08 आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया माल किया बरामद

Thursday, April 9, 2026 - 08:26
Updated: 4 months ago
0
भगत सिंह कॉलोनी में चोरियों को अंजाम देने वाले 08 आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया माल किया बरामद

गुना (आरएनआई) गुना की भगतसिंह कॉलोनी में चर्चित चोरी को लेकर पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। उल्लेखनीय है कि फरियादी प्रकाश मांडरे, निवासी नीलकंठ कॉलोनी, गुना ने थाना केंट में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 04 अप्रैल 2026 को वह अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में गया था। उसी रात किसी अज्ञात चोर ने उसके मकान का ताला तोड़कर घर में रखे फ्रिज, कूलर, टीवी, लैपटॉप, सोने-चांदी के जेवर और नगदी चोरी कर ली । उक्त रिपोर्ट पर से केंट थाने में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 215/26 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

इसी प्रकार, दिनांक 07 अप्रैल 2026 को फरियादी बृजेंद्र सिंह रघुवंशी, निवासी भगत सिंह कॉलोनी, गुना ने थाना केंट में रिपोर्ट की कि उनका साला शिव सिंह रघुवंशी परिवार सहित अयोध्या दर्शन के लिए गया था । दिनांक 06 अप्रैल 2026 की मध्यरात्रि को किसी अज्ञात चोरों द्वारा उनके मकान का ताला तोड़कर घर के अंदर रखे स्टील के बर्तन, कूलर, इंडक्शन, गैस सिलेंडर, साइकिल और घड़ी आदि सामान चोरी कर लिए हैं । उक्त घटना पर केंट थाना में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 221/26 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई ।  

उपरोक्‍त चोरियों को अंजाम देने में संदेही 1-शानू उर्फ दीपकडी पुत्र जानकी पारदी उम्र 24 साल, 2-धर्मोद उर्फ धर्मेन्द्र पुत्र खण्डेल पारदी उम्र 22 साल, 3-अजय पुत्र रामचरण पारदी उम्र 19 साल, 4-सुमित पुत्र बाबू पारदी उम्र 20 साल, 5-शिवप्रताप उर्फ सीटी पुत्र विक्रम पारदी उम्र 32 साल, 6-धीरेन्द्र पुत्र आकाश पारदी उम्र 19 साल, 7-मोहिल पुत्र केवल पारदी उम्र 25 साल निवासीगण ग्राम बीलाखेडी थाना धरनावदा एवं 8- राहुल पुत्र चिमन पारदी उम्र 18 साल निवासी होशियारपुर पंजाब हाल पटेलनगर कैंट गुना को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उपरोक्त दोनों चोरी करना स्वीकार किया । प्रकरणों में गिरफ्तारशुदा आरोपियों की निशादेही से दोंनो ही प्रकरणों में टीवी, कूलर, फ्रिज, स्टील के बर्तन, गैस सिलेंडर, पंखा, घडी पानी की मोटर आदि सामान बरामद कर लिया गया हैं एवं शेष माल बरामदगी के प्रयास जारी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User