ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष रत्नाकर चौबे का हुआ भव्य स्वागत

Thursday, February 27, 2025 - 23:03
Updated: 2 years ago
0

जौनपुर ।शहर के जगतगंज बाजार में स्थित जगत नारायण इंटर कॉलेज जौनपुर के प्रांगण में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा के तत्वधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूपी रत्न पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि ब्राह्मण सबसे बड़ा समाजवादी होता है और ब्राह्मणों को संगठित होकर रहना चाहिए तभी ब्राह्मणों की सुरक्षा है ।  ब्राह्मण वसुदेव कुटुंबकम् की भावना से प्रेरित होकर कार्य करता है रामचंद्र मिश्र ने कहा कि जो सुख-दुख में ब्राह्मण खड़ा रहे उसी के साथ ब्राह्मण संगठन सहयोग करें। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि ब्राह्मणों को दहेज का विरोध करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकृष्ण त्रिपाठी ने किया ।संचालन राकेश मिश्रा उर्फ मंगल गुरु ने किया ।आए हुए सभी अतिथियों का जिला अध्यक्ष रत्नाकर चौबे ने आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया ।कार्यक्रम उपस्थित संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीपति उपाध्याय जी , वाराणसी मंडल अध्यक्ष जयेंद्र शुक्ला जी इंजीनियर अखिलेश कुमार पाठक,  प्रधानाचार्य राजेश मिश्रा ,, जिला संरक्षक अजय कुमार त्रिपाठी ,, ब्लॉक अध्यक्ष महराजगंज अरविंद कुमार मिश्रा छोटे लाल तिवारी, दिवाकर पांडे जिला पंचायत सदस्य कैलाश दुबे ,पूर्व जिला अध्यक्ष माला शुक्ला जी सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User