ग्रामीणों ने तोड़ी जाति पाति,की दीवार आस्था विश्वास का दिखा अलग रंग

Thursday, February 27, 2025 - 22:57
Updated: 2 years ago
0

जौनपुर।शाहगंज, भादी ग्राम सभा के अन्तर्गत आने वाले कोरवलिया गाँव में महाशिवरात्रि के पावन पर पहली बार बुढ़वा बाबा के मंदिर पर पूरे ग्रामवासियों के सहयोग से एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें पूरे गाँव के लोगों ने भाग लेकर बाबा भोले का प्रसाद ग्रहण कर अपने आपको धन्य किया। मंदिर के पुजारी ने आने वाले भक्तों के लिए अति उत्तम व्यवस्था की थी। जिसमें हर धर्म के लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिए तथा प्रसाद ग्रहण किया। 
पूर्व ग्राम प्रधान धीरेंद्र यादव सधनू ने बताया कि यह हमलोगों का परम सौभाग्य है और भोलेनाथ की कृपा हैं  जो इतना बड़ा आयोजन कर पाए। हमारी ग्रामसभा में एक बहुत अच्छी बात है कि यहाँ गंगा जमुनी तहज़ीब देखने को मिलती है। 
मंदिर के पुजारी ने कहा कि हम सब ग्रामवासियों की यही इच्छा है कि जो परंपरा आज महाशिवरात्रि के अवसर पर  पूरे ग्रामीणों के सहयोग से शुरू की गई है वह निरंतर चलती रहे। आगे बाबा भोले नाथ की जैसी इच्छा। 
इस अवसर पर विशेष रूप से रूदल यादव, सधनू यादव, जितेंद्र नाथ, वलि मुहम्मद, सेराज अहमद, इद्दू शेख, सौरभ, दिनेश कुमार, अशोक कुमार करन पार्थ आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User