बेटियां समाज की धुरी, उन्हें सम्मान मिले: श्रीकांत शर्मा

जहां नारियों की पूजा होती है वहां देवता निवास करते हैं: कमलकान्त उपमन्यु

Saturday, December 10, 2022 - 22:42
0
बेटियां समाज की धुरी, उन्हें सम्मान मिले: श्रीकांत शर्मा

मथुरा। किशोरी रमण गल्र्स पीजी कॉलेज मथुरा में विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर लैंगिग असमानता एवं मानवाधिकार पर परिसंवाद गोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर पूर्व उर्जा मंत्री व विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि बेटियां समाज की धुरी हैं उन्हें सम्मान मिलना चाहिए। नारियों के सम्मान एवं अधिकार के बिना विश्व गुरू की कल्पना करना निरर्थक है। इस अवसर पर उन्होंने केआर डिग्री कॉलेज एवं केआर गल्र्स पीजी कॉलेज की गेट और बाउण्ड्री तथा बास्केटबॉल मैदान के लिए 25 लाख रुपये अपनी विधायक निधि से देने की घोषणा की। 

केआर गल्र्स पीजी कॉलेज के सभागार में आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए एनयूजेआई के राष्ट्रीय सचिव एवं ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ.कमलकान्त उपमन्य एडवोकेट ने कहा कि जहां नारियों की पूजा होती है वहीं देवता निवास करते हैं। नारी और नर में भेदभाव की बात अब पुरानी हो चुकी है। बेटियां बेटों से ज्यादा हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रही हैं। पोक्सो कोर्ट की स्पेशल डीजीसी श्रीमती अलका उपमन्यु एडवोकेट ने कहा कि बेटियों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना होगा। कहीं अत्याचार होता है तो चुप नहीं रहना बल्कि उस पर आवाज बुलंद कर विजय प्राप्त करनी होगी। इस अवसर पर के.आर. कॉलेज के प्राचार्य डॉ.प्रवीन कुमार अग्रवाल ने बेटियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के बाद विधायक श्रीकांत शर्मा को दोनों कालेजों के प्राचार्यों ने दोनों विद्यालयों की टूटी बाउण्ड्री बॉल व खेल मैदान दिखाए, जिन्हें देखकर श्रीकांत शर्मा ने प्रथम चरण में अपनी विधायक निधि से 25 लाख रुपये दोनों कॉलेजों की बाउण्ड्री बॉल व गल्र्स कॉलेज के गेट व बास्केटबॉल मैदान के लिए देने की घोषणा की। 

इस अवसर पर छात्राओं ने मानवाधिकार विषय एवं लैंगिग असमानता एवं मानवाधिकार पर खुलकर विचार प्रकट किए। दोनों पक्षों की विजेता छात्राओं को अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर केआर गल्र्स पीजी कॉलेज की प्राचार्य डा. लकी गुप्ता ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका अनुपम, डा. पल्लवी सिंह ने किया। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User