भूपेंद्र पटेल भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए, बने रहेंगे मुख्यमंत्री

गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित विधायकों ने शनिवार को हुई बैठक में भूपेंद्र पटेल को पार्टी के विधायक दल का नेता चुना और वह दूसरी बार भी राज्य के मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

Saturday, December 10, 2022 - 19:00
0
भूपेंद्र पटेल भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए, बने रहेंगे मुख्यमंत्री

गांधीनगर, 10 दिसंबर 2022, (आरएनआई)। गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित विधायकों ने शनिवार को हुई बैठक में भूपेंद्र पटेल को पार्टी के विधायक दल का नेता चुना और वह दूसरी बार भी राज्य के मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

पार्टी के प्रदेश मुख्यालय ‘कमलम’ में हुई बैठक में पटेल को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता घोषित किया गया।

भाजपा ने एक बयान में कहा, “नवनिर्वाचित विधायक आज ‘कमलम’ में मिले, जहां भूपेंद्र पटेल को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में नामित करने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।”

पटेल ने शुक्रवार को अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ राज्य में नई सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त करने के लिए इस्तीफा दे दिया था। राज्य में भाजपा ने विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

विधायक दल की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षकों के तौर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह, बी एस येदियुरप्पा और अर्जुन मुंडा मौजूद रहे।

पटेल ने इस साल के चुनाव में अहमदाबाद जिले की घाटलोडिया विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार 1.92 लाख मतों से जीत हासिल की। पिछले साल सितंबर में उन्हें विजय रूपाणी की जगह मुख्यमंत्री बनाया गया था।

गुजरात की 182 विधानसभा सीट में से 156 सीट हासिल कर भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 99 सीट मिली थीं।

पार्टी पहले ही ऐलान कर चुकी है कि नई सरकार का शपथग्रहण समारोह 12 दिसंबर को होगा। समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ-साथ भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।

भाजपा के प्रदेश प्रमुख सी आर पाटिल ने कहा था कि भूपेंद्र पटेल मुख्यमंत्री बने रहेंगे और नई सरकार का शपथग्रहण समारोह सोमवार को गांधीनगर के हेलीपैड ग्राउंड में होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User