राहुल गांधी ने जुबीन गर्ग की समाधि पर दीप प्रज्वलित कर दी श्रद्धांजलि
असम (आरएनआई) नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी ने आज सुप्रसिद्ध कलाकार जुबीन गर्ग की समाधि पर पहुंचकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। राहुल गांधी ने वहां दीप जलाकर दिवंगत आत्मा के प्रति सम्मान और संवेदना व्यक्त की।
श्रद्धांजलि के दौरान उन्होंने कुछ समय समाधि पर मौन भी रखा और जुबीन गर्ग के परिवार तथा प्रशंसकों के प्रति एकजुटता का संदेश दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों और समर्थकों की उपस्थिति भी देखने को मिली।
राहुल गांधी ने कहा कि जुबीन गर्ग की कला और योगदान हमेशा याद किए जाएंगे और उनका व्यक्तित्व नई पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



