बीओबी शाखा का रीजनल मैनेजर ने किया शुभारंभ, समिति के प्रयास से नगर पालिका के कर्मियों को मिलेगा लाभ

Thursday, July 24, 2025 - 20:08
Updated: 1 year ago
0
बीओबी शाखा का रीजनल मैनेजर ने किया शुभारंभ, समिति के प्रयास से नगर पालिका के कर्मियों को मिलेगा लाभ

फतेहपुर (आरएनआई) शहर के नवीन मार्केट में मानव उत्थान एवं समाज समिति के प्रबंधक मुमताज अहमद के नेतृत्व में एक बड़ी पहल की गई। तमाम नगर पालिका आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को अभी तक दिक्कतों का सामना करना पड़ता था लेकिन अब बैंक आफ बडौदा की इस शाखा में इन  आउटसोर्सिंग कर्मियों के खाता खुलने से इन्हें कोई भी दिक्कत नहीं होगी और आसानी से यह अपना कार्य कर सकेंगे। 

बैंक ऑफ बडौदा में 700 आउटसोर्सिंग कर्मचारी के खाते हैं। जो यहां से सुविधाओं का लाभ ले सकेगें। बीओबी के रीजनल बिजनेस मैनेजर मनोज जागीर ने फीता काटकर शाखा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अमृतलाल, क्षेत्रीय अधिकारी अनुज जायसवाल, मोहसिन अली, संजय कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे। अब यहां से यह आउटसोर्सिंग कर्मचारी लेनदेन कर सकते हैं जिसमें इन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User