डग्गामारी पर प्राइवेट बस एसोसिएशन ने जताया आक्रोश, परिवहन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अवैध वाहनों पर कार्रवाई की मांग

Thursday, July 24, 2025 - 20:07
Updated: 1 year ago
0
डग्गामारी पर प्राइवेट बस एसोसिएशन ने जताया आक्रोश, परिवहन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अवैध वाहनों पर कार्रवाई की मांग

फतेहपुर (आरएनआई) फतेहपुर से जहानाबाद मार्ग पर अवैध रूप से डग्गामार वाहनों के ज़रिए सवारियां ढोने पर नाराजगी जताते हुए प्राइवेट बस एसोसिएशन ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर डग्गामारी कराने वाले व्यक्तियों एवं डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग किया।

गुरुवार को फतेहपुर जहानाबाद प्राइवेट बस एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजोल शुक्ला के नेतृत्व में बसों के स्वामियों ने सहायक परिवाहन अधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि जहानाबाद मार्ग पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से विक्रम, ऑटो, टैक्सी समेत अन्य वाहनों को संचालित कर सवारियों को ढोने का काम कराया जा रहा है। जिससे इस मार्ग में चलने वाली बसों को सवारियां मिलने में दिक्कत हो रही है। राजस्व को नुकसान हो रहा है। रोहित उत्तम, प्रखर उत्तम व हर्षित उत्तम पर अवैध रूप से ऑटो, टैक्सी व रिक्शा का टेकर होने व डग्गामारी के नाम पर वसूली करने का आरोप लगाते हुए डग्गामार वाहनों से सवारियां ढोने पर रोक लगाने की मांग किया। इस मौके पर रानू वर्मा, सुरेश कुमार तिवारी, राजू मिश्रा, पिंटू मिश्रा, शैलेन्द्र वर्मा, बबलू तिवारी, जितेंद्र वर्मा, बालमुकुंद उपाध्याय, एमपी निषाद, राकेश कुमार तिवारी, प्रेमदत्त उमराव, आरपी निषाद, मुन्ना सिंह गौर भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User