कोटे का लाइसेंस बहाल किए जाने की डीएम से मांग

Thursday, July 24, 2025 - 20:08
Updated: 1 year ago
0
कोटे का लाइसेंस बहाल किए जाने की डीएम से मांग

फतेहपुर (आरएनआई) विजयीपुर विकास खण्ड की ग्राम सभा कछरा में स्थित राशन की दुकान का टीम द्वारा किए गए निरीक्षण के बाद निरस्त किए गए लाइसेंस को बहाल किए जाने की मांग को लेकर गुरूवार को कोटा संचालक ने ग्रामीणों के साथ कलेक्ट्रेट आकर डीएम को एक पत्र सौंपा। 

सौंपे गए पत्र में कोटा संचालक गोवर्धन ने बताया कि राजनैतिक द्वेष के कारण गांव के वर्तमान प्रधान की फर्जी शिकायत के आधार पर उसके कोटे का निलंबन कर पास के कोटेदार खालिद ग्राम कुल्ली के यहां सम्बद्ध कर दिया गया है। जो गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर है। बताया कि शिकायत पर जांच टीम द्वारा चैदह जुलाई को उसकी दुकान की जांच की गई। जांच में शिकायतकर्ताओं के साथ केवल दो अन्य लोगों ने मनगढ़ंत शिकायत दर्ज कराई। शेष 82 कार्ड धारकों ने उसके पक्ष में अपने-अपने बयान दर्ज कराए। इसके बावजूद राजनैतिक दबाव के कारण उसकी दुकान को निलंबित कर दिया गया। इससे पूर्व विभाग द्वारा किसी प्रकार का कोई नोटिस/सूचना नहीं दी गई। कोटेदार के पक्ष में ग्रामीणों ने अपने-अपने शपथ पत्र भी प्रस्तुत करके कोटे का संचालन बहाल किए जाने की मांग की। इस मौके पर विनोद कुमार, धर्मराज, अवधेश सिंह, वीरेन्द्र, हीरालाल, राजेन्द्र कुमार, दिनेश कुमार, प्रमोद कुमार, बाबूलाल, भोला निषाद, दिलीप, अनुज कुमार, सोमवती, शोभा देवी, कलावती आदि मौजूद रहीं। 
-
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User