गुना हादसे में घायल वृद्ध की हालत नाजुक, भोपाल रेफर; तस्करों की कार का नंबर आया सामने

Jul 18, 2026 - 16:49
Jul 18, 2026 - 16:53
 0  378
गुना हादसे में घायल वृद्ध की हालत नाजुक, भोपाल रेफर; तस्करों की कार का नंबर आया सामने

प्राप्त जानकारी अनुसार कैंट थाना क्षेत्र के मावन में तस्करों की कार से मची तबाही के मामले में पुलिस ने चश्मदीद की शिकायत पर अपराध दर्ज कर लिया है। इस भीषण हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए मावन निवासी वृद्ध गोवर्धन कुशवाह की हालत अत्यंत नाजुक होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रैफर किया गया है। वहीं हादसे को अंजाम देने वाली कार का नंबर भी अब सामने आ चुका है।

घर के बाहर बैठे पिता को मारी टक्कर, दीवार में घुसी कार

थाने पहुंचे फरियादी भूपेंद्र कुशवाह ने बताया कि वह और उनके पिता गोवर्धन कुशवाह मजदूरी करके बाइक से घर लौटे थे। भूपेंद्र जैसे ही बाड़े का दरवाजा खोलने लगा, तभी गुना की तरफ से आ रही तेज रफ्तार सफेद रंग की कार (क्रमांक GJ 01 RB 0423) के अज्ञात चालक ने पहले पगारा की ओर से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद अनियंत्रित कार सीधे उनके घर के बाहर मोटरसाइकिल पर बैठे पिता गोवर्धन कुशवाह को रौंदते हुए मकान की दीवार में जा घुसी।

दोनों पैर बुरी तरह फ्रैक्चर, भाई लेकर गया भोपाल

हादसे में गोवर्धन कुशवाह के दोनों पैरों और शरीर में गंभीर चोटें आईं और अत्यधिक खून बह गया। बेटा भूपेंद्र तुरंत उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहाँ डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद तत्काल भोपाल रैफर कर दिया। पीड़ित को एम्बुलेंस से उनके दूसरे बेटे सुरेंद्र के साथ भोपाल भेजा गया है, जहाँ वे जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं।

मृतक दंपत्ति और कार की तलाश में जुटी पुलिस

हादसे में दूसरी बाइक पर सवार कल्लू पुत्र पठान बारेला निवासी गणेश खेड़ा सिरसी एवं उनकी पति पिंकी बारेला पत्नी कल्लू बारेला की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उनके घायल बच्चे का अस्पताल में उपचार जारी है। 

इधर नारकोटिक्स टीम ने ट्रक रोककर चालक मोहम्मद साहिल अंसारी, निवासी झारखंड, को हिरासत में ले लिया। ट्रक पर नागालैंड की नंबर प्लेट (NL-01-AB-3364) लगी थी। उसमें करीब 6 हजार रुपए का डीजल भरवाया गया था। टीम ने ट्रक से करीब 3 करोड़ कीमत का 25 क्विंटल डोडाचूरा जब्त किया है। तलाशी के दौरान कार से राजस्थान, गुजरात और झारखंड की नंबर प्लेटें भी बरामद हुईं। एक बैग भी मिला, जिसे जब्त कर लिया गया है। पुलिस वाहन के चेसिस नंबर के आधार पर उसके वास्तविक मालिक और पूरे गिरोह का पता लगाने में जुटी है। ट्रक की तलाशी के दौरान नारकोटिक्स टीम ने देखा कि सबसे नीचे सफेद कट्टों में डोडाचूरा भरा हुआ था। उसके ऊपर सीमेंट की बोरियां रखी गई थीं। पूरे ट्रक को तिरपाल से ढक रखा था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0