गुना: करंट लगने से शिव मंदिर के युवा पुजारी की मौत, पूजा करने पहुंचीं महिलाओं ने देखा शव
जिले के धरनावदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रूठियाई कस्बे में स्थित भोलेनाथ मंदिर में गुरुवार तडक़े एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है। यहाँ पानी की मोटर चालू करते समय बिजली का जोरदार करंट लगने से मंदिर के युवा पुजारी गिर्राज बैरागी (30) का असामयिक निधन हो गया। मूल रूप से धरनावदा रोड स्थित भदौड़ी गांव के निवासी गिर्राज बैरागी पिछले करीब ढाई वर्षों से रूठियाई के इस शिव मंदिर में अपनी सेवाएं दे रहे थे। मंदिर निर्माण के बाद स्थानीय मंडली ने उन्हें पूजा-अर्चना की जिम्मेदारी सौंपी थी।रोज की तरह गुरुवार सुबह करीब 5 बजे गिर्राज जी मंदिर पहुँचे थे। उन्होंने सबसे पहले गर्भगृह और परिसर की साफ-सफाई की। इसके बाद जब वे जलाभिषेक व अन्य कार्यों के लिए पानी की मोटर चालू करने हेतु बिजली के तार जोड़ रहे थे,तभी वे अचानक नंगे तारों में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही बेसुध होकर गिर पड़े।कुछ समय बाद जब गांव की महिला श्रद्धालु हमेशा की तरह सुबह की पूजा करने मंदिर पहुँचीं तो मृत देखा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)