सुलतानपुर: बार एसोसिएशन कादीपुर के चुनाव में दिनेश प्रताप शुक्ल अध्यक्ष एवं अखिलेश उपाध्याय सचिव चुने गए

Monday, July 29, 2024 - 20:02
Updated: 2 years ago
0
सुलतानपुर: बार एसोसिएशन कादीपुर के चुनाव में दिनेश प्रताप शुक्ल अध्यक्ष एवं अखिलेश उपाध्याय सचिव चुने गए

सुलतानपुर (आरएनआई) सोमवार को हुए बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर दिनेश प्रताप शुक्ल को कुल पड़े 356 पड़े  मतों में से 114 मत प्राप्त हुए। जबकि उनके निकटतम प्रतिनिधि आदर्श कुमार सिंह को 98 मत तथा बद्री प्रसाद सिंह को 75 मत एवं रामदेव यादव को 56 मत प्राप्त हुए। यमुना प्रसाद मिश्र को नौ मत प्राप्त हुए ।चार मत अवैध घोषित किए गए। इस प्रकार दिनेश प्रताप शुक्ला ने 16 मतों से अपने निकटतम  प्रतिद्वंदी आदर्श कुमार सिंह को हरा कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया। वहीं पर सचिव पद पर अखिलेश उपाध्याय को 159 एवं मंगल प्रसाद तिवारी को 123 तथा सुनील कुमार पांडे को 74 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार अखिलेश उपाध्याय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मंगला प्रसाद तिवारी को 36 मतों से शिकस्त देते हुए सचिव का पद हथिया लिया। इसके अन्य पद निर्विरोध घोषित हुए।

 जिसमे अशोक कुमार उपाध्याय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं हरिश्चंद्र व बृजेंद्र प्रताप सिंह मध्य उपाध्यक्ष तथा संजय कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह कनिष्ठ उपाध्यक्ष एवं संजय कुमार सिंह प्रथम सह सचिव कल्याण निधि, जय कृष्ण पांडे सह सचिव प्रशासन तथा संजय कुमार सह सचिव पुस्तकालय निर्विरोध रूप से चुने गए। कोषाध्यक्ष के पद पर गिरधारी लाल वर्मा एवं ऑडिटर के पद पर गजेंद्र प्रसाद पाल, सह ऑडिटर शेष नारायण तिवारी एवं अवनीष कुमार सिंह तथा वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के लिए विजय बहादुर सिंह,इंद्रजीत वर्मा, विनोद कुमार यादव ,राकेश कुमार यादव, जनार्दन प्रसाद मिश्र, रमेश प्रकाश सिंह एवं कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के लिए विजय प्रकाश उपाध्याय, सत्य प्रकाश दुबे ,विकास शुक्ल, अंकित पांडे, अतुल मिश्र निर्विरोध रूप से चुने गए।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User