बागमती नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि से कटरा पीपापुल से वाहनों के आवागमन की समस्या बढ़ी

Thursday, August 1, 2024 - 15:56
Updated: 2 years ago
0

मुजफ्फरपुर(आरएनआई) इन दिनो नेपाल में लगातार बारिश हो रही है, जिस वजह से बिहार के कई नदियों के जलस्तर में एकबार फिर से तेजी से वृद्धि हो रही है, वही अगर बात करें मुजफ्फरपुर की तो मुजफ्फरपुर के बागमती नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि देखने को मिल रही है. बागमती नदी के जलस्तर बढ़ने से मुजफ्फरपुर के कई प्रखंडों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगाता है. हालाकि अभी बाढ़ जैसी स्थिति तो नही है लेकिन जलस्तर के बढ़ने से कही न कही ग्रामीणों की चिंता बढ़ती दिख रही है. हालाकि जिला प्रशासन संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए अलर्ट पर है, और लगातार बांध, तटबंधों और रिंग बांध का निरीक्षण कर रही है. साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को क्षतिग्रस्त तत्बन्धो को दुरुस्त करने का निर्देश भी जारी कर रखा है. आपको बता दें की नदियों के जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में आवागमन की भी समस्या बढ़ने लगती है.

वही अगर बात करे कटरा की तो कटरा प्रखंड मुख्यालय से जोड़ने वाली मुख्य पीपापुल के चारो और बागमती नदी का पानी फैलने से पीपापुल पर चार पहिया वाहनों का आवागमन बंद है हालाकि मोटर साइकिल और अन्य दो पहिया वाहन और पैदल लोग जैसे तैसे आवागमन करने को मजबूर है. नदी के जलस्तर बढ़ने से न सिर्फ आवागमन की समस्या उत्पन्न हो गई बल्कि बाढ़ के खतरे को लेकर एक बार फिर से चिंता बढ़ा दी है.

आपको बता दें की बागमती नदी के जलस्तर बढ़ने से औराई, कटरा और गायघाट प्रखंड के दर्जनों गांवों के लोगो की चिंताएं बढ़ा दी है, क्योंकि जब बाढ़ जैसे हालात होते है तो लोग अपने अपने घरों को छोड़कर उच्चेे स्थानों पर रहने को मजबूर हो जाते है हालाकि अबतक वैसी स्थिति नही बनी है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User